Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

हथियारबंद नक्सलियों ने ईट भट्टा पर किया हमला

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 185 पाठक • अपडेटेड: 3 Apr

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • घटना को अंजाम देने के बाद जाते-जाते नक्सलियों ने मजदूरों को धमकी दी कि रविवार से अगर यहां काम होगा तो सभी को गोली मार देंगे।
  • जिला पुलिसबल व रहावन कैंप के सीआरपीएफ बटालियन नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करते हुए सीमावर्ती बोकारो जिला के झूमरा पहाड़ व जंगल में अभियान चला रही है।
  • घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
  • जेसीबी, ट्रेक्टर सहित मोटरसाइकिल में लगाई आग
  • पाँच लाख रुपये लेवी की मांग को लेकर किया हमला
  • नक्सलियों की इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत का माहौल

Naxali Attack@Ramgarh Live – लईयो (रामगढ़) रामगढ़ और बोकारो जिला के सीमा पर स्थित बेस्ट बोकारो आउट पोस्ट (ओपी) क्षेत्र के लईयो काठीटांड स्थित अजय मेहता के चिमनी ईंट भट्ठे में शनिवार की देर रात हथियारबंद नक्सलियों ने अचानक धाबा बोलकर जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने चिमनी भट्टा में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए काम बंद करने की धमकी दी और दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों के दस्ते ने भट्ठा परिसर में खड़े एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद जाते-जाते नक्सलियों ने मजदूरों को धमकी दी कि रविवार से अगर यहां काम होगा तो सभी को गोली मार देंगे।

Naxali Attackघटना की सूचना पाकर रविवार को घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर कुमार रजक, बेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी अखिलेश चौबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद नक्सलियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है। जिला पुलिसबल व रहावन कैंप के सीआरपीएफ बटालियन नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करते हुए सीमावर्ती बोकारो जिला के झूमरा पहाड़ व जंगल में अभियान चला रही है।

Naxali Attackघटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घटना के बाद रविवार को ईंट भट्ठे के करीब 300 मजदूर काम पर नहीं आए। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने ईंट भट्ठा चलाने के एवज में पांच लाख रुपये की लेवी की मांग की थी।

Naxli Attackघटना के बावत मजदूरों ने एसपी को बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे ही 15-20 की संख्या में वर्दीधारी हथियारों से लैश नक्सलियों ने ईंट भट्ठा में धावा बाेल दिया। पहले नक्सलियों ने भट्ठा के मुंशी रितीक ठाकुर, रामजी यादव व कालेश्वर मेहता को खोजने लगे। नहीं मिलने के बाद मजदूरों के साथ उनलोगों ने मारपीट करते हुए काम बंद करने की धमकी देते हुए जेसीबी, ट्रैक्टर व बाइक में आग लगा दी।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

Naxali Attackइस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। नक्सलियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR