Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ने मनाया इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ़ विजिबिलिटी

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 46 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस अवसर पर अनुराग दीक्षित, नोमिनेटेड जीएम, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
  • डिवीजन ने माइंस में ट्रांसजेंडर के पहले बैच के साथ विजिबिलिटी का अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस मनाया।
  • इस मौके पर कुल 14 ट्रांसजेंडर मौजूद थे।

Transgender@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( झारखंड के रामगढ़ जिला में अपने परिचालन के क्षेत्रों में विविधता और समावेश को बढ़ावा देते हुए, टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने जेआरडी टाटा ट्रेनिंग सेंटर, पुंडी में अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर अनुराग दीक्षित, नोमिनेटेड जीएम, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Transgenderडिवीजन ने माइंस में ट्रांसजेंडर के पहले बैच के साथ विजिबिलिटी का अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर दिवस मनाया। इस मौके पर कुल 14 ट्रांसजेंडर मौजूद थे। इस दिन को मनाने का उद्देश्य ट्रांस लोगों के द्वारा सामना किए जाने वाले संघर्षों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अधिक संरक्षित अधिकारों की वकालत करना और समुदाय को सशक्त बनाना है। ऑनबोर्डेड एचईएमएम ट्रांसजेंडर@ माइंस वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है और अगले साल की शुरुआत में खनन कार्यों में तैनात किए जाएंगे। 2015 में ‘मोजाइक’ के गठन से कंपनी की विविधता व समावेशन पहल से लेकर एशिया में एलजीबीटीक्यू+ के लिए सबसे बड़ा रोजगार मेला ‘राइज’ में भागीदारी और अब ट्रांसजेंडरों की भर्ती तक टाटा स्टील न केवल एक वैश्विक पथप्रदर्शक के रूप में विकसित हुआ है, बल्कि समय के परिवर्तन को स्वीकार करते हुये दूसरों को भी समावेशी होने के लिए प्रोत्साहित किया है। कंपनी ने हमेशा बेंचमार्क स्थापित करने का प्रयास किया है और इसे कई पथप्रदर्शक नीतियों, अभ्यासों और पहलों का श्रेय प्राप्त है, जिसमें 8 घंटे का काम, वेतन के साथ अवकाश, विनिर्माण सेट-अप में 5-दिवसीय कार्य-सप्ताह, मासिक धर्म अवकाश, एलजीबीटीक्यू+ समावेशी नीतियां, वीमने@माइंस आदि शामिल हैं।

टाटा स्टील दुनिया भर में एक विविध, समावेशी, सुरक्षित और निष्पक्ष कार्यस्थल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और अधिक समावेशी औद्योगिक विकास को सक्षम करने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय समेत अन्य नयी पहचान को अंगीकार करना जारी रखेगी। कंपनी ने 2025 तक 25 प्रतिशत विविधतापूर्ण कार्यबल का लक्ष्य रखा है।

इस अवसर पर बी वी सुधीर कुमार, चीफ़, सीबी, पी के श्रीवास्तव, चीफ़, सीईपी,एस के माँजी, चीफ़, ई एंड पी, गिरीश शर्मा, हेड, सेक्यूरिटी, कुमार सुनील, हेड, एकाउंटस, चंद्रशेखर, हेड, प्रोक्यूरमेंट उपस्थित थे।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR