Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

घाटो में चार दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ और प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 73 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • राजेन्द्र नगर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित नवनिर्मित गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़।
  • कन्या,युवती और महिलाओं ने कलशयात्रा में लिया भाग।
  • गायत्री मंत्रों से गुंजायमान यज्ञमय हुआ कोयलांचल।
  • राजेन्द्र नगर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित नवनिर्मित गायत्री मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़।
  • 1008 कन्या,युवती और महिलाओं ने कलशयात्रा में लिया भाग।
  • गायत्री मंत्रों से गुंजायमान यज्ञमय हुआ कोयलांचल ।

Gayatri Mahayagy@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़): रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड के स्थानीय राजेंद्र नगर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में चैत्र शुक्ल महाषष्टी गुरुवार को नवनिर्मित गायत्री मंदिर में कलशयात्रा के साथ नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ सह प्राणप्रतिष्ठा का चार दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया ।

Gayatri Mahayagyशंख ध्वनि, गाजे-बाजे के साथ वेदमाता गायत्री के मंत्रोचार के साथ 1008 कलश लिए महिलाओं, युवतियों एवं कुंवारी कन्याओं ने भेलगढ़ा छठ तालाब से कलश में जल उठाकर यज्ञस्थल पर लाकर प्रतिष्ठापित किया। जिनकी अगुआई धर्मध्वजा लिए पीठ के सदस्यगण करते रहे।

Gayatri Mahayagyनवनिर्मित गायत्री मंदिर में प्रत्येक दिन प्रातः में यज्ञ , शाम, संध्या में संगीतमय प्रवचन तथा प्रतिदिन दोपहर दो बजे से महाभोग वितरण का कार्यक्रम चलता रहेगा।

Gayatri Mahayagyमां गायत्री सहित शिव परिवार की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण एवं प्राणप्रतिष्ठा का कार्यकम के पश्चात शनिवार को ही टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन के जीएम अनुराग दीक्षित बतौर मुख्य अतिथि कर कमलों द्वारा प्रतिमाओं का अनावरण एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह अनुष्ठान शनिवार को महाअष्टमी के दिन प्राणप्रतिष्ठा एवं रविवार महानवमी को पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

Gayatri Mahayagyइधर गुरुवार को हुए कलशयात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह एचआरएम हेड सुधीर कुमार सिंह तथा विशिष्ठ अतिथियों में पूर्व विधायक खीरू महतो, राकोमयु के अध्यक्ष महेश प्रसाद, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्रा, हीरालाल राम, कोषाध्यक्ष राजकिशोर गंझू, मोहन सिंह, केदला उत्तरी की मुखिया अंजना देवी, बारूघुटू पूर्वी के मुखिया रणधीर सिंह, उत्तरी की अच्छी देवी, केदला उत्तरी के पूर्व मुखिया गिरिधारी महतो को पहले गायत्री मंत्र अंकित अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बाद में इन्हीं अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ मुख्य कलशवाहक वंदना गुप्ता एवं पांच कुमारी कन्याओं को कलश अर्पित कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

Gayatri Mahayagyआज हुए प्राणप्रतिष्ठा सह कलश यात्रा अनुष्ठान को सफल बनाने में गायत्री परिवार के रामानन्द सिंह, शिवानन्द पाण्डे, अवधेश शर्मा, अजय कुमार शर्मा, कुमार कार्तिक, राजेन्द्र प्रसाद, हरिहर साव,, अरुण कुमार, डीगेंद्र महतो, उपेन्द्र कुमार पुजारी शान्तानु तिवारी, चमटू महतो, सुधाकर श्रीवास्तव, प्रीतम भगत, सिद्धांत कुमार, पवन कुमार, सुशील कुमार, विमला देवी, रेणू देवी, नेहा कुमारी, मैत्री कुमारी, नेहा कुमारी, इंदु सिंह, शोभा देवी, आस्था श्रीवास्तव, कुमारी, इंदु देवी, प्रतिमा देवी, माया देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR