खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा संचालित ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्य ने किया रक्तदान रंग ला रहा है ब्लड डोनर ग्रुप का कार्य @Ramgarh Live - रामगढ़ (झारखंड)।
- किसी की जान बचाने के उद्देश्य से रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा संचालित ब्लड डोनर ग्रुप रामगढ़ जिला में कारगर सिद्ध हो रहा है।
- रक्तदान के प्रति युवाओ को जागरूक करने की युवा तुर्क नेता धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा शुरू की गई मुहिम से रामगढ़ जिला के युवा तेजी से जुड़ रहे हैं,और रक्तदान कर रहे हैं।
- रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा संचालित ब्लड डोनर ग्रुप के सदस्य ने किया रक्तदान
- रंग ला रहा है ब्लड डोनर ग्रुप का कार्य
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)।किसी की जान बचाने के उद्देश्य से रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा संचालित ब्लड डोनर ग्रुप रामगढ़ जिला में कारगर सिद्ध हो रहा है।
रक्तदान के प्रति युवाओ को जागरूक करने की युवा तुर्क नेता धनंजय कुमार पुटूस के द्वारा शुरू की गई मुहिम से रामगढ़ जिला के युवा तेजी से जुड़ रहे हैं,और रक्तदान कर रहे हैं।
इसी कड़ी में ब्लड डोनर ग्रुप रामगढ़ जिला के सदस्य राहुल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर ब्लड बैंक रामगढ़ में ब्लड डोनेट किया।
ब्लड डोनेट करने के बाद राहुल शर्मा ने कहा धनंजय कुमार पुटूस जी के द्वारा रक्तदान के लिए शुरू की गई मुहिम बहुत अच्छी है, इसी से प्रभावित होकर अपने जन्मदिन पर रक्तदान किया हूँ।
वही रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के युवा तुर्क आंदोलनकारी नेता धनंजय कुमार पुटुस ने कहा कि रक्तदान करने से आप कई जिंदगी बचा सकते हैं । आप उनकी व्यथा नहीं जान सकते जो समय पर रक्त नहीं मिलने से असमय काल के गाल में समा जाते हैं । रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा इस तरह का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

