खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- बैठक में नेताओं ने कहा कि पूर्व में एल एंड टी कम्पनी को बेरोजगार के सवाल पर रोजगार देने के सम्बंध में मांग पत्र दिया गया था।
- जिसकी मियाद बीत जाने के बाद भी अभी तक ना कम्पनी प्रबंधन ने बैठक किया और ना ही बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया।
- जिसके विरोध में रविवार को झामुमो पार्टी ने आंदोलन का निर्णय लिया और बन्दी की रणनीतिया बनाई।
- भेलगढ़ा स्थित संताल उपेल क्लब में झामुमो ने एल एंड टी के विरोध में आंदोलन की बनाई रणनीति

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) भेलगढ़ा स्थित संताल उपेल क्लब में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की एक बैठक नरेश हांसदा की अध्यक्षता और रामकुमार मांझी के संचालन में संपन्न हुआ। बैठक में नेताओं ने कहा कि पूर्व में एल एंड टी कम्पनी को बेरोजगार के सवाल पर रोजगार देने के सम्बंध में मांग पत्र दिया गया था। जिसकी मियाद बीत जाने के बाद भी अभी तक ना कम्पनी प्रबंधन ने बैठक किया और ना ही बेरोजगार को रोजगार मुहैया कराया। जिसके विरोध में रविवार को झामुमो पार्टी ने आंदोलन का निर्णय लिया और बन्दी की रणनीतिया बनाई। जिसके तहत आज सोमवार को झामुमो पार्टी कंपनी का काम को बंद करेगी। बैठक में विजय राम, भोला मुर्मू, बादल करमाली, कृष्णा हेम्ब्रोम, सुनील चौहान, शिवधन सोरेन, दिनेश हांसदा, उदित कुमार, नितेश करमाली, विक्की करमाली सहित अन्य उपस्थित थे।

