खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- [caption id="attachment_2013" align="alignleft" width="300"] कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेते सांसद खीरु महतो।
- कोयला उत्खनन और खदान विस्तारीकरण से प्रभावित रैयत विस्थापितों ने कहा की आज हमारे बीच का एक बेटा कोल इंडिया की बैठक में हमारी आवाज बुलंद किया है।
- वहीँ जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल ने कहा की मांडू विधानसभा का अधिकांश क्षेत्रों में कोयला खदान है।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) : कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य सह राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष झारखंड खीरु महतो द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति की बैठक में रैयतों की दर्द को बयान करने पर कोयलांचल में विस्थापितों में हर्ष का माहौल है। कोयला उत्खनन और खदान विस्तारीकरण से प्रभावित रैयत विस्थापितों ने कहा की आज हमारे बीच का एक बेटा कोल इंडिया की बैठक में हमारी आवाज बुलंद किया है।
वहीँ जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल ने कहा की मांडू विधानसभा का अधिकांश क्षेत्रों में कोयला खदान है। इससे लाखों लोग प्रभावित हैं। आज से पहले कोयला कंपनियों से हुए विस्थापित रैयतों की आवाज कोयला मंत्रालय तक किसी ने पहुँचाने का काम नहीं किया। जदयू के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार ने एक कोयला मजदुर को आज राज्यसभा सांसद बनाकर वहां पहुंचा दिया जहाँ से वह निति निर्धारण कर सकता है। सांसद ने मांडू सहित पुरे देश के कोयला खदान से प्रभावित रैयतों की बात की है।
वहीँ जदयू रामगढ जिलाध्यक्ष राजू महतो ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की हमारे नेता खीरु महतो रैयत का दर्द को सहा है वो जानते हैं की कोल कंपनियां कैसे रैयतों का दोहन कर रही है। सलाहकार समिति में उठाई बातों को मंत्रालय अम्ल में लाता है तो स्थिति में सुधार होगा। बधाई देने वालों में भूदेव महतो ,परमेश्वर महतो ,बालेश्वर तुरी ,रमेश रवि ,मेघनाथ प्रसाद ,सुदलु घासी ,माणिक गुप्ता ,सतीश सिंह सहित दर्जनों का नाम शामिल है।

