खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- [caption id="attachment_2013" align="alignleft" width="300"] कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेते सांसद खीरु महतो।
- [/caption] @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ) : कोयला उत्खनन क्षेत्र के परिधि में विकास कार्य करने के लिए डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) की स्थापना की गई थी।
- इस फंड का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग किया जा रहा है।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ) : कोयला उत्खनन क्षेत्र के परिधि में विकास कार्य करने के लिए डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) की स्थापना की गई थी। जो आज अपने उदेश्य से भटक गई है। इस फंड का बड़े पैमाने पर दुरूपयोग किया जा रहा है। जिसके कारण कोयला खदान से विस्थापित हुए रैयतों और ग्रामीणों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। उक्त बातें Ramgarh Live से बात करते हुए कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने बताई। वो कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति की अपनी पहली बैठक में भाग लेने इंदौर के जे डब्लू मेरियोट होटल में हैं । उन्होंने समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार,प्रह्लाद जोशी से कहा की डीएमएफटी फंड का उपयोग कोयला खनन से प्रभावित क्षेत्र में पेयजल ,सिंचाई।,स्वास्थ्य शिक्षा और सड़क पर करना है। लेकिन यह वहां खर्च नहीं होकर अन्यत्र किया जाता है। राज्य सरकार सोचती है की यह हमारा पैसा है जहाँ खर्च करें वहीँ जिला के डीसी सोचते हैं की यह फंड हमारा है और वो भी कहीं और खर्च कर देते हैं। डीएमएफटी में कोयला रॉयल्टी के अतिरिक्त अलग से ई -ऑक्शन लगाने वाले डीओ होल्डर से तीन प्रतिशत राशि काटी जाती है।

इन सब के अलाबा सांसद खीरु महतो ने कोल इंडिया से प्रभावित विस्थापित रैयतों की समस्या पर समिति का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा की आज सीबी एक्ट के तहत 20 वर्ष पहले हीं भूमि का अधिग्रहण कर लिया जाता है जिसका लाभ रैयत को नहीं मिल पाता। रैयत अब खदान खोलने या विस्तारीकरण के लिए जमीन नहीं देना चाहता है। उन्होंने कहा की कोल इंडिया की अनुषंगी ईकाई अपने सीएसआर फंड का भी सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। जून से जुलाई में फंड निर्गत होता है मीटिंग और अन्य खानापूर्ति करते करते वह फंड लैप्स कर जाता है। उन्होंने रामगढ जिला सहित देश के अन्य हिस्सों में बंद हो रहे कोयला खदानों पर कहा की आज सीटीओ और वन एवं पर्यावरण द्वारा क्लियरेंस नहीं मिलने से कई चालू खदाने या तो बंद हो चुकी है या बंद होने के कगार पर है। विभागीय तालमेल नहीं होने का नुकसान कोल इंडिया हीं नहीं उससे प्रभावित रैयतों को भी उठाना पड़ रहा है।
कोयला एवं खान मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा की कोयला मंत्री सहित सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद सभी लोगों ने समस्याओं को ध्यान से सुना और समर्थन किया। बैठक में कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार,प्रह्लाद जोशी,कोयला एवं खान सचिव ,कोल इंडिया चेयरमैन ,कोल इंडिया की सभी अनुषंगी इकाइयों के सीएमडी सहित कोयला मंत्रालय के अधिकारी मौजूद थे।

