खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- [caption id="attachment_2021" align="alignleft" width="300"] द्वीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्द्घाटन करती उपायुक्त व अन्य।
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है की समाज के सबसे अंतिम पायदान तक सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना का लाभ पहुंचे।
- [caption id="attachment_2022" align="alignright" width="127"] आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर लगे सेल्फी पॉइंट पर उपायुक्त।

@Ramgarh Live – लईयो (रामगढ): राज्य की हेमंत सरकार द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों या वैसे लोग जिन्हे सरकार की योजना नहीं मिल पाती थी ,उन बंचित लोगों के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है की समाज के सबसे अंतिम पायदान तक सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना का लाभ पहुंचे। उक्त बातें रामगढ उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने गुरुवार को तीन जिला ( रामगढ ,बोकारो हज़ारीबाग़ ) की सीमा पर बसे मांडू प्रखंड के लइयो उत्तरी पंचायत लुगू बाबा स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से कहा की मुख्यमंत्री और सरकार की सोच है की लोगों को प्रखंड/अंचल या जिला के किसी भी विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए उसे काफी चक्कर लगाना पड़ता है। उसी परेशानी को दूर करने के लिए आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार तक आई है। यहाँ आपको ऑन द स्पॉट कई योजनाओं की स्वीकृति मिल जाएगी और कई कागजी खानापूर्ति के बाद संबधित विभाग के कर्मचारी / अधिकारी आपको संपर्क कर सूचित कर देंगे।

उपायुक्त ने शिविर में लगाईं कई कई जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया। इससे पूर्व उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा का छऊ नृत्य मंडली ,आंगनबाड़ी की महिला कलाकार और स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत करते हुए मंच तक लाया।
इस मौके पर मांडू बीडीओ सुधीर प्रकाश ,बीडब्लूओ कृपाल कच्छप ,बीइइओ बिजय राम ,सीडीपीओ प्रतिमा कुमारी ,मुखिया लइयो उत्तरी सुरेश महतो उर्फ़ मदन महतो ,उप मुखिया नुरेशा खातून ,पंसस द्रोपदी देवी ,विश्वनाथ महतो ,डालचंद महतो ,बसंत महतो सहित भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
शिविर में लगे स्टॉल का उपायुक्त ने लिया जायजा
उपायुक्त ने लइयो उत्तरी पंचायत के लुगू बाबा स्टेडियम में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे स्टॉल का जायजा लिया। इस दौरान कई स्टॉल पर ग्रामीणों को हो रही परेशानी को संबधित स्टॉल पर मौजूद अधिकारी से तुरंत निदान करने का निर्देश दिया।
लइयो में उपायुक्त का दिखा मानवीय चेहरा

गुरुवार को लइयो में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से जब उपायुक्त जाने लगी उसी बक्त एक नाबालिग दिव्यांग युवती हाथ में आवेदन लिए भीड़ में घुस गई और अपनी मांगों की लिस्ट सुश्री मिश्रा के हाथों में दे दी। उपायुक्त ने पूरी आत्मीयता से पहले दिव्यांग नाबालिग युवती से पूरी बात सुनी और ऑन स्पॉट मांडू बीडीओ को तुरंत कार्रवाई करने को कहा। जागरण से बात करते हुए दिव्यांग युवती सुमन कुमारी पिता राजू तुरी ने कहा की वो लइयो उत्तरी पंचायत के तुरी टोला की रहने वाली है। मुझे पता चला की कोई बड़ी साहब आई हैं। मैंने उन्हें दिव्यांग पेंशन ,घर में चापाकल और एक बाथरूम बनाने की मांग की है। सुमन ने बताया की मैडम बहुत अच्छी हैं उन्होंने घर की तरह बात की।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार में स्वीकृत और वितरण की सूची

फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत छह लाभुकों शोभा देवी ,मंजू देवी ,संगीता देवी ,सुमित्रा देवी ,रेखा देवी और फुलेश्वरी देवी को दस – दस हजार की राशि का वितरण किया गया । बाबा साहब भीम राव आंबेडकर आवास योजना के तहत तीन लाभार्थी रेशमी देवी ,फुलकी देवी और बबीता देवी को आवास की स्वीकृति दी गई । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो लोगों गीता देवी और सायरा खातून का चयन किया गया। कृषि विभाग द्वारा चार महिला और एक पुरुष किसान बबीता देवी ,सीमा देवी ,मीणा देवी शांति देवी और कुमार विवेक को सरसों मिनी किट का वितरण किया गया। झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक द्वारा एक एसएचजी को मुद्रा लोन और एक केसीसी ऋण नरेश कुमार महतो को दिया गया। लइयो उत्तरी पंचायत में छह योजना जिसमें कबिलास देवी ,कलावती देवी और गोबिंद मांझी को बकरी शेड ,पार्वती देवी और संतोष राम को डोभा और फलेंद्र महतो को कूप निर्माण की स्वीकृति शिविर में दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा तीन महिला नेहा कुमारी ,मुलिया देवी ,चंपा देवी और एक पुरुष कारू तुरी को बतख चूजा का लाभार्थी घोषित किया गया। वहीँ शिविर में लइयो उत्तरी पंचायत के आठ व्यक्तियों शिवलाल कुमार महतो ,लीलावती देवी ,फलेंद्र महतो ,पवित्रा देवी ,कालीचरण महतो ,यशोदा देवी ,शंकर महतो और नेमीचंद महतो को जॉब कार्ड का वितरण किया गया।

