खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- आनन - फानन में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने पीओ व अन्य अधिकारीयों को घटना की जानकारी दिया।
- मौके पर आउटसोर्सिंग कंपनी का दो टैंकर और टाटा स्टील का फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया।
- परियोजना पदाधिकारी बी के साहू ने बताया की आज सुबह शार्ट सर्किट से ड्रिल मशीन में आग पकड़ लिया था।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना में सोमवार प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे अचानक फेस में खड़ी ड्रिल मशीन में आग लग गई, और उससे आग की लपटें उठने लगी। आनन – फानन में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों ने पीओ व अन्य अधिकारीयों को घटना की जानकारी दिया। मौके पर आउटसोर्सिंग कंपनी का दो टैंकर और टाटा स्टील का फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया।
परियोजना पदाधिकारी बी के साहू ने बताया की आज सुबह शार्ट सर्किट से ड्रिल मशीन में आग पकड़ लिया था। इस घटना में ड्रिल मशीन को आंशिक नुकसान हुआ जिसे कल तक ठीक कर लिया जायेगा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

