Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

सीसीएल डीटी ने हजारीबाग क्षेत्र का किया दौरा, सेफ्टी फर्स्ट – प्रोडक्शन मस्ट का दिया मंत्र

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 85 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • डीटी ने झारखंड उत्खनन परियोजना खदान के व्यू पॉइंट से जायजा लिया और मुख्यालय से मिले लक्ष्य चार लाख मीट्रिक टन (कोयला) को पूरा करने का निर्देश दिया।
  • उन्होंने अधिकारीयों से सेफ्टी फर्स्ट - प्रोडक्शन मस्ट का मंत्र देते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया।
  • श्री प्रसाद ने मौके पर मौजूद हजारीबाग क्षेत्र के जीएम के के सिन्हा को जेओसीपी खदान विस्तारीकरण में आ रही दिक्कत को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया।
27 Dec.West Bokaro 02
जेओसीपी व्यू पॉइंट से खदान का निरिक्षण करते डीटी, जीएम व अन्य

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : कोल इंडिया की अनुषंगी मिनीरत्न सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर ( टेक्नीकल ) ऑपरेशन रामबाबू प्रसाद ने बुधवार को हजारीबाग क्षेत्र का दौरा किया। डीटी ने झारखंड उत्खनन परियोजना खदान के व्यू पॉइंट से जायजा लिया और मुख्यालय से मिले लक्ष्य चार लाख मीट्रिक टन (कोयला) को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारीयों से सेफ्टी फर्स्ट – प्रोडक्शन मस्ट का मंत्र देते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। श्री प्रसाद ने मौके पर मौजूद हजारीबाग क्षेत्र के जीएम के के सिन्हा को जेओसीपी खदान विस्तारीकरण में आ रही दिक्कत को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। जेओसीपी पीओ बी के साहू ने विस्तार से कोयला उत्पादन की जानकारी डीटी रामबाबू प्रसाद को देते हुए खदान विस्तारीकरण में आ रही समस्या से अवगत कराया। इसके बाद डीटी ने परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना का दौरा किया। डीटी ने खदान के व्यू पॉइंट से निरिक्षण करते हुए कोयला उत्पादन लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र महाप्रबंधक के के सिन्हा ने जागरण से कहा की डीटी ने आज हजारीबाग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उत्पादन का निर्देश दिया है। श्री सिन्हा ने कहा की हजारीबाग क्षेत्र को पुरे सीसीएल का वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोह आयोजन करने का जिम्मा मिला है। इसे कैसे सफल करे इसे लेकर भी दिशा – निर्देश दिया। क्षेत्र के जेओसीपी और परेज परियोजना खदान विस्तारीकरण पर उन्होंने कहा की जब घर का पैसा आया हुआ है तो ग्रामीण घर क्यों नहीं खाली कर रहे हैं। दुरुकसमार और 41 नंबर कॉलोनी का पैसा आया हुआ है। इस अवसर पर जीएम के के सिन्हा, जीएम ऑपरेशन एम पी सिंह, एरिया सर्वे ऑफिसर दिनेश प्रसाद, पीओ बी के साहू, मैनेजर मनीष कुमार, एच के सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारी डॉ आर के विमल, जेओसीपी सुरक्षा प्रभारी सुखदेव प्रसाद, परेज ईस्ट सुरक्षा प्रभारी महेंद्र प्रसाद मेहता सहित परियोजना के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR