खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- दुर्घटना में हाइवा का चालक लगभग 45 वर्षीय राजू साव चैनपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया।
- चिकित्सकों के सलाह पर स्वजन रांची इलाज कराने ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
- टक्कर में दोनों वाहनों का केबिन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गए।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के परेज – कुज्जू मार्ग पर शनिवार के देर रात हाइवा और ट्रक की आमने – सामने की भीषण टक्कर में दोनों वाहनों के चालक बाल बाल बच गए। दुर्घटना में हाइवा का चालक लगभग 45 वर्षीय राजू साव चैनपुर निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराया। चिकित्सकों के सलाह पर स्वजन रांची इलाज कराने ले गए, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है की शनिवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे दुरु मोड़ पर सीसीएल की कोलियरी से कोयला लादकर ट्रक संख्या जेएच 02 ए एन 4687 हजारीबाग की ओर जा रही थी, वहीं परेज की ओर से तेज गति से आ रही हाइवा संख्या जेएच 02 एआर 1998 ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों वाहनों का केबिन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया और चालक फंस गए।
राहगीरों ने घटना की सुचना स्थानीय ओपी को दी, घटनास्थल पर ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, सअनि जितेंद्र तैसुम ने घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से जवानों की मदद से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटना के बाद परेज – कुज्जु मार्ग पर जाम लग गया, रात्रि पहर कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन और सवारी गाड़ियां जाम में फंस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम हटाकर, आवागमन सुचारु कराया।

