खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ।
- बिमल कुमार के निर्देश पर हुड़दंग और उपद्रव करने वालों को चेतावनी स्वरूप ये फ़्लैग मार्च किया है।
- ओपी प्रभारी ने सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए होली की पूर्व संध्या वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस ने पहली बार विभिन्न पंचायतों में फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर हुड़दंग और उपद्रव करने वालों को चेतावनी स्वरूप ये फ़्लैग मार्च किया है। ओपी प्रभारी ने सभी से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
रविवार को ओपी प्रभारी के नेतृत्व में जैप के जवानो ने वेस्ट बोकारो कोयलांचल के ड्राइवर हाट, अमर नगर, बाजारटांड़, पुराना कांटा, परेज, केदला, भेलगढ़ा, हाऊसिंग काम्प्लेक्स, सोनडीहा, भदवा में पुलिस के दो दर्जन से अधिक जवान, पुलिस अधिकारी ने फ़्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में पुअनि संजय बेदिया, पुअनि रंजीत कुमार सिंह, पुअनि रवि कुमार, सअनि राजेश कुमार राय, सअनि जितेंद्र तैसुम और जैप के जवान शामिल थे।

