खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- शनिवार को गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
- इस बाबत अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।
- गठित टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छापामारी अभियान चलाया गया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : गुरुवार को स्थानीय टाटा सेंट्रल अस्पताल गेट से मोटरसाइकिल चोरी की घटना के 24 घंटे के अंदर वेस्ट बोकारो पुलिस ने चोरी का आरोपी सहित उसके निशानदेही पर दो चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया है। शनिवार को गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने बताया की गुरुवार की रात्रि टाटा मेन हॉस्पिटल गेट के पास से एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाईकिल एवं मुकुंदाबेड़ा स्थित क्वार्टर से एक ग्लैमर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी किया गया था। इस बाबत अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। ओपी प्रभारी ने बताया की पुलिस अधीक्षक रामगढ़, डॉ० बिमल कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किये गये मोटरसाईकिल के बरामदगी एवं अज्ञात चोरों के विरूद्ध विधि सम्मत् कार्रवाई हेतु एक विशेष टीम गठित किया गया।
गठित टीम के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी दल के द्वारा सुभाष कुमार यादव उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-वासुदेव यादव उर्फ वासुदेव महतो, ग्राम चौरिया, थाना-मयूरहंड, जिला-चतरा वर्तमान सा०-मुकुदाबेड़ा, जे ब्लॉक 9 नंबर थाना मांडू (वे०बो०) जिला-रामगढ़ को हिरासत में लिया गया। उक्त अभियुक्त से पुछताछ के क्रम में अभियुक्त के द्वारा उक्त दोनों कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया। तथा अभियुक्त के निशानदेही पर मांडू (वेस्ट बोकारो) कांड सं0 71/24 एंव कांड सं०- 72/24 में चोरी किया गया मोटरसाईकिल स्पलेंडर प्लस जिसका रजिस्ट्रेशन नं० JHO2E- 0132 एवं ग्लैमर मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 JH 21 K5238 को 24 घण्टे के अंदर बरामद किया गया। छापेमारी दल में सदानंद कुमार, पु०अ०नि० सह प्रभारी वेस्ट बोकारो ओ०पी०, संजय बेदिया, पु०अ०नि०, रंजीत कुमार, पु०अ०नि० सहित ओपी के सशस्त्र बल शामिल थे।

