खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।
- शुक्रवार को वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट प्रभारी और स्पेशल शाखा के सुधांशु कुमार ने आउट पोस्ट क्षेत्र में पड़ने वाले पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ ओपी परिसर में बैठक की।
- प्रभारी ने विसर्जन जुलूस समयानुसार और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रणनीति साझा की।
- सभी पूजा समिति ससमय करेंगे विसर्जन।
- किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।शुक्रवार को वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट प्रभारी और स्पेशल शाखा के सुधांशु कुमार ने आउट पोस्ट क्षेत्र में पड़ने वाले पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ ओपी परिसर में बैठक की। प्रभारी ने विसर्जन जुलूस समयानुसार और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रणनीति साझा की।
वही सूत्रों ने बताया कि पड़ोसी जिला में घटी एक घटना को लेकर जिला प्रशासन एतिहातन विशेष सतर्कता बरत रही है। इसलिये सभी पूजा कमेटियों को दिन के उजाले में प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया गया।

