खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- कोयलांचल के बंजी, कसमार, केदला, राजेन्द्र नगर, अतना बैंकर, सिरका और बड़गांव में शुक्रवार को हुआ मूर्ति विसर्जन।
- गाजे बाजे के साथ स्थानीय जलाशयों में प्रतिमा का हुआ विसर्जन।
- सिंदूर खेला में महिलाओं की जुटी भारी भीड़।
- कोयलांचल के बंजी, कसमार, केदला, राजेन्द्र नगर, अतना बैंकर, सिरका और बड़गांव में शुक्रवार को हुआ मूर्ति विसर्जन ।
- गाजे बाजे के साथ स्थानीय जलाशयों में प्रतिमा का हुआ विसर्जन।
- सिंदूर खेला में महिलाओं की जुटी भारी भीड़।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।शारदीय नवरात्र के नौ दिनों तक मां की उपसना के उपरांत शुक्रवार को कोयलांचल के लगभग आधा दर्जन से अधिक पूजा पंडालो में मां की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इससे पूर्व कोयलांचल के बंजी, कसमार, केदला कलाली मोड़, राजेन्द्र नगर, बड़गांव, अतना बैंकर और सिरका में महिलाओं ने सिंदूर खेला में शामिल होकर एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सदा सुहागन होने की कामना की।

नवरात्र में नौ दिनों तक माँ की उपासना के बाद कोयलांचल के विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां की भव्य प्रतिमा का गाजे बाजे के साथ स्थानीय जलाशयों में विसर्जन किया गया।
श्री श्री बंजी दुर्गापूजा समिति व कसमार समिति का बिरहोर टोला में, राजेन्द्र नगर हाऊसिंग कॉम्प्लेक्स का छठ तालाब,केदला कलाली मोड़ का केदला बस्ती तालाब,अतना चैनपुर का अतना तालाब और बड़गाँव दुर्गापूजा समिति का प्रतिमा का विसर्जन बड़का आहार तालाब में किया गया।
इस दौरान टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन के सुरक्षा विभाग के अधिकारियों सहित वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुटिया, पुअनि मुराद हसन, सुमित कुमार, सुभाषकांत अकेला, सअनि राजेश राय, अशोक कुमार सिंह, शंकर कच्छप, उदय चौधरी, जितेन्द्र तैसूम विसर्जन जुलूस में मुस्तैदी से डटे रहे।

