Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

वेस्ट बोकारो में रवांडा एवं माली गणराज्य के उच्चायुक्तों ने किया सरोवर का मुआयना

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 144 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस दौरान उन्होंने केदला मध्य पंचायत अंतर्गत भेलगढ़ा संथाल उपेल क्लब का दौरा कर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मिशन अमृत सरोवर के तहत तालाब गहरीकरण कार्यों का अवलोकन किया।
  • अतिथियों ने अमृत महोत्सव में हो रहे सामुदायिक कार्यों की प्रशंसा की।
  • यहां उन्होंने हमारे संथाली पुस्तकालय का भी अवलोकन कर प्रशंसा की।
  • मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला मध्य क्षेत्र में मिशन अमृत सरोवर के तहत हुए कार्यों का किया अवलोकन
The High Commissioners of the Republic of Rwanda and Mali inspected the lake in West Bokaro
उच्चायुक्त को जानकारी देती उपायुक्त रामगढ माधवी मिश्रा

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो,(रामगढ़): रामगढ़ जिले के माण्डू प्रखंड अंतर्गत भेलगढ़ा में मंगलवार को रवांडा गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त ऑस्कर केरकेट्टा एवं माली गणराज्य में भारत के राजदूत अंजनी कुमार ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केदला मध्य पंचायत अंतर्गत भेलगढ़ा संथाल उपेल क्लब का दौरा कर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मिशन अमृत सरोवर के तहत तालाब गहरीकरण कार्यों का अवलोकन किया।

The High Commissioners of the Republic of Rwanda and Mali inspected the lake in West Bokaroमौके पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने उन्हें रामगढ़ जिले के अन्य क्षेत्रों में भी मिशन अमृत सरोवर के तहत वर्षा जल के संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से तालाब निर्माण, तालाब गहरीकरण सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों ने अमृत महोत्सव में हो रहे सामुदायिक कार्यों की प्रशंसा की।

पारंपरिक रीति रिवाज से अतिथियों का हुआ स्वागत

The High Commissioners of the Republic of Rwanda and Mali inspected the lake in West Bokaroइससे पूर्व संथाल उपेल क्लब के संरक्षक बिनोद किस्कू,अध्यक्ष फूलचंद हेम्ब्रोम, सचिव नरेश हांसदा,रामकुमार मांझी,बिलासो हेम्ब्रोम,आरती कुमारी,शांति देवी,संगीता देवी सहित दर्जनों संथाली महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज से रवांडा गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त ऑस्कर केरकेट्टा एवं माली गणराज्य में भारत के राजदूत अंजनी कुमार का स्वागत किया।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

इस मौके पर उपेल संथाल क्लब के संरक्षक बिनोद किस्कू और अध्यक्ष फूलचंद हेम्ब्रोम ने कहा कि यह गौरव की बात है कि हमारे क्लब परिसर में रवांडा गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त ऑस्कर केरकेट्टा एवं माली गणराज्य में भारत के राजदूत अंजनी कुमार ने दौरा किया। यहां उन्होंने हमारे संथाली पुस्तकालय का भी अवलोकन कर प्रशंसा की।

The High Commissioners of the Republic of Rwanda and Mali inspected the lake in West Bokaroनिरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो डिविजन अनुराग दीक्षित, टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट हेड केशव रंजन,प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू सुधीर प्रकाश, अंचल अधिकारी मांडू जयकुमार राम ,केदला दक्षिणी मुखिया -अनीता देवी,केदला मध्य मुखिया -पूजा कुमारी ,बारूघुटु पंसस अहमद हुसैन उर्फ़ बुल्लू,बिरजू मांझी ,जागेश्वर मुंडा ,एतवा मांझी ,कन्हैया कुमार ,भोला मुर्मू ,फूलचंद बाबू ,बिजय राम ,लखन रजवार ,दिनेश हांसदा ,बिनोद हांसदा ,बिलासो हेम्ब्रोम ,आरती कुमारी ,शांति देवी ,संगीता देवी ,उर्मिला देवी ,मिली कुमारी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR