खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने किया स्वागत।
- रामगढ़ स्थित सैनी रेस्टोरेंट में गीता भेंट कर किया स्वागत।
- स्वागत करने वालो में अमित पटेल, अजय राम,विकास नायक,दीपू बनर्जी,अजीत कुमार आदि उपस्थित हुए।
- प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने किया स्वागत ।
- रामगढ़ स्थित सैनी रेस्टोरेंट में गीता भेंट कर किया स्वागत ।

@Ramgarh Live – रामगढ ( झारखंड )। मंगलवार को हिंदी,भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ संगीतकार आर्या शर्मा,गायक नवनीत सिंह व चंदन कुमार का राँची से पटना जाने के क्रम में प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने अपने समर्थकों के साथ रामगढ़ स्थित सैनी रेस्टोरेंट में गीता भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
स्वागत के उपरांत धनंजय कुमार पुटूस ने कहा: संगीतकार आर्या शर्मा,नवनीत सिंह एक साधारण परिवार से आने के बाद भी मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके है, यही कारण है की आज हिंदी,भोजपुरी फ़िल्म जगत में इनके चाहने वालो की संख्या लाखो में पहुंच चुकी हैं।
स्वागत करने वालो में अमित पटेल, अजय राम,विकास नायक,दीपू बनर्जी,अजीत कुमार आदि उपस्थित हुए।

