Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

खीरु महतो का राज्यसभा सांसद की शपथ लेने पर कोयलांचल में हर्ष

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 175 पाठक • अपडेटेड: 19 Jul

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • जनता दल यूनाइटेड के बिहार विधानसभा से निर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने सोमवार को किया शपथ ग्रहण।
  • जदयू जिला सचिव रामगढ़ मेघनाथ प्रसाद ने बांटी 21 किलो लड्डू।
  • कोयलांचल में जदयू कार्यक्रताओं सहित लोकल सेल से वैकल्पिक रोजगार पाए विस्थापित रैयतों ने बांटी मिठाई।
  • जनता दल यूनाइटेड के बिहार विधानसभा से निर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने सोमवार को किया शपथ ग्रहण।
  • जदयू जिला सचिव रामगढ़ मेघनाथ प्रसाद ने बांटी 21 किलो लड्डू।
  • कोयलांचल में जदयू कार्यक्रताओं सहित लोकल सेल से वैकल्पिक रोजगार पाए विस्थापित रैयतों ने बांटी मिठाई।

@Ramgarh Live – केदला (रामगढ़)। जनता दल यूनाइटेड के बिहार विधानसभा से निर्वाचित राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने सोमवार को राज्यसभा में उपराष्ट्रपति सह सभापति के समक्ष पद व गोपनीयता की शपथ ली ।

Khiru Mahto
राज्यसभा में सांसद पद की गोपनीयता की शपथ लेते खीरु महतो

राज्यसभा सांसद खीरु महतो के शपथ के बाद उनके पैतृक गाँव केदला बस्ती सहित पूरे कोयलांचल में हर्ष का माहौल है । जदयू कार्यकर्ता सहित विस्थापित रैयत , किसान , मजदूर सहित सीसीएल द्वारा वैकल्पिक रोजगार के लिए खोला गया लोकल सेल से रोजगार पाए सैंकड़ों युवकों ने इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

मंगलवार को सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना के लोकल सेल में खीरु महतो को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेने पर एक पीट मीटिंग का आयोजन किया गया ।

Mehnat Prasad
मेघनाथ प्रसाद,जिला सचिव,जदयू,रामगढ़

पीट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए विस्थापित नेता सह जदयू जिला सचिव रामगढ़ मेघनाथ प्रसाद ने कहा कि खीरु महतो एक मुखिया से लेकर आज राज्यसभा सांसद तक का सफर तय किये हैं यह हमलोगों के लिए गौरव की बात है।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

मेघनाथ प्रसाद ने आगे कहा कि खीरु महतो ने इस क्षेत्र की भलाई के लिए कई काम किये हैं । उनके मुखिया का कार्यकाल हो या विधायक का उन्होंने यहां के विस्थापित रैयतों की आवाज बनने का काम किया है । आज सीसीएल द्वारा कई परियोजना में वैकल्पिक रोजगार के लिए लोकल सेल खुला है वह खीरु महतो की देन है । जिसमें हजारों विस्थापित बेरोजगार युवा सहित आसपास क्षेत्र के लोगों का जीवन बदल गया है ।

JDU Kedla
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते लोकल सेल के शिफ्टर और ट्रक ऑनर

उन्होंने आगे कहा कि खीरु महतो झारखंड के एकलौता नेता हैं जो कंपनियों से विस्थापित हुए रैयत किसान के हक़ की लड़ाई लड़ते है ।

JDU Kedla
एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते लोकल सेल के शिफ्टर और ट्रक ऑनर

इस मौके पर राज्यसभा सांसद खीरु महतो को बधाई देने वालों में मेघनाथ प्रसाद जिला सचिव जदयू रामगढ़,लालदेव महतो अध्यक्ष , ट्रक ऑनर एसोसिएशन , मंजूर अंसारी , सचिव , ट्रक ऑनर एसोशिएशन ,मोo बुखारी,नेपाल रजवार जिला सदस्य जदयू , राजेश रजवार,बाबूलाल महतो, हरिहर महतो,कंचन महतो आजसू कार्यकर्ता, किस्टों महतो,जगमोहन महतो,रिजवान अंसारी, तिलेश्वर महतो, कुमार,सुमित महतो,भुनेश्वर महतो,नागेश्वर महतो,प्रेम महतो,जयनाथ महतो, योगेंद्र महतो,पंकज कुमार महतो, हेमनाथ,मुकेश महतो,उमेश महतो (सिफ्टर),गंगा महतो (सिफ्टर) ,जुगेश महतो(सिफ्टर), विक्रम सिंह (लिफ्टर) , विमलेश (सिफ्टर)मुकेश कुमार (सिफ्टर) , दिलीप कुमार (सिफ्टर) , संतोष कुमार (सिफ्टर) , विजय महतो ट्रक ऑनर एसोशिएशन झारखंड कोलियरी सहित दर्जनों की संख्या में रैयत , किसान , मजदूर सहित लोकल सेल से रोजगार पाए युवा मौजूद थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR