Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

पतंजलि योग समिति ने किया अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 68 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस मौके पर योग प्रशिक्षक तिलेश्वर राम ने नियमानुसार उपस्थित लोगों को योगाभ्यास, आसन और प्राणायाम किराया।
  • कार्यक्रम के प्रारंभ में शांतनू तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया।
  • समिति के पदाधिकारियों ने बारी बारी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
  • वेस्ट बोकारो के जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में लोगों ने किया योगाभ्यास और प्राणायाम
International Yoga Day
वेस्ट बोकारो में योग दिवस पर लोगों को सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी

@Ramgarh Live-West Bokaro (Ramgarh) मांडू प्रखंड की ओर से वेस्ट बोकारो स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में मंगलवार को पतंजलि योग समिति/भारत स्वाभिमान न्यास एवं गायत्री शक्तिपीठ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षक तिलेश्वर राम ने नियमानुसार उपस्थित लोगों को योगाभ्यास, आसन और प्राणायाम किराया।

International Yoga Day
पतंजलि योग समिति के अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल लोग

कार्यक्रम का शुभारंभ ललन यादव, रंधीर सिंह, मीना देवी, निरंजन सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, विमला देवी, मनोज कुमार, किस्टो महतो, बलविंदर कुमार महतो, शांतनू तिवारी, गंगा साहू ने दीप प्रज्जवलित कर और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शांतनू तिवारी ने भजन प्रस्तुत किया। समिति के पदाधिकारियों ने बारी बारी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

International Yoga Day
दीप प्रज्जवलित करते अतिथिगण

मंच का संचालन राजेन्द्र प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी रामचंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि योग से ही निरोग रहा जा सकता है, जिसके लिए योग और प्राणायाम को अपने जीवन में अमूल हिस्सा बनाने की जरुरत है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग करने और योग के प्रचार प्रसार का संकल्प दिलाया।

मौके पर मुख्य रुप से रविन्द्र कुमार निषाद, डिगेन्द्र महतो, अजय सिंह, शिवपूजन मिश्रा, सपना चौधरी, श्वेता कुमारी, उत्तम कुमार, मंजू देवी, रुपा देवी, हेवंती देवी, पूलम शर्मा, उर्मिला देवी, संजीव कुमार ठाकुर, मेघलाल महतो, अशोक प्रसाद, चमन महतो, मुनकी देवी, योगेन्द्र पांडेय, अमर दूबे, राजकुमार नायक, मिठू महतो, भोले शंकर सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR