Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में देश को सभी क्षेत्रों में सबल बनाया – मनीष जायसवाल

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 130 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • रविवार की सुबह चरही चौक से लेकर सारूबेडा़ तक जगह जगह उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका भव्य स्वागत किया।
  • अब आपको ही रिकॅाड मतों से विजयी बना कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है।
  • उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश हित में कई महत्वपूर्ण काम कर विश्व में हमारा सम्मान बढ़ाया है।

17 March West Bokaro 01@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : एनडीए गठबंधन से हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रविवार को मांडू प्रखंड के दर्जनों पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से सहयोग की अपील किया। रविवार की सुबह चरही चौक से लेकर सारूबेडा़ तक जगह जगह उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से उनका भव्य स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान बंजी सामुदायिक भवन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि प्रत्याशी सर्वे के दौरान आप लोगों ने हीं हमें सर्वाधिक मत देकर प्रत्याशी बनवाया है। अब आपको ही रिकॅाड मतों से विजयी बना कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने देश हित में कई महत्वपूर्ण काम कर विश्व में हमारा सम्मान बढ़ाया है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आज देश सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय विकास किया है। अनुच्छेद 370 को हटाना, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनवाना सहित कई बड़े निर्णय लेकर मोदी जी ने हमारा गौरव बढाया है। 17 March West Bokaro 02कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का वोट लेकर कांग्रेस देश में 60 सालों तक सत्ता में रही, परंतु उसने एक भी ऐसा योजना नहीं लाई जिसके लिए उसे याद किया जाये। वहीं नरेंद्र मोदी ने 10 साल में ही देश को सभी क्षेत्रों में सबल बनाया। मोदी जी के नेतृत्व में एक तरफ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, तो देश के अंदर गरीबों सहित आम जनता को कई सुविधाएं दी जा रही है। यही मोदी की गारंटी है। विकसित भारत के सपने को साकार करने में आपका भरपूर सहयोग चाहिए। इनके अलावे बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, प्रकाश मिश्रा, रंजीत सिन्हा, बलराम महतो, खुशीलाल महतो आदि नेताओं ने हजारीबाग क्षेत्र से मनीष जायसवाल को रिकॉर्ड मतों से जीता कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही। बैठक सह जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से खिरोधर साहू, राजू चतुर्वेदी, मुरारी सिंह, मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, रंधीर सिंह, अनिल मिश्रा, पंकज साव, दासो प्रसाद महतो, बसंत महतो, शंकर करमाली, सुरेंद्र शर्मा, निरंजन सिंह, सुधीर सिंह, अचिता देवी, रश्मि साहू, किशोर साहू, रामचंद्र साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR