खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : राजग गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से साझा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रविवार को कोयलांचल में चुनावी दौरा किया।
- इस दौरान जगह - जगह सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और समर्थकों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत।
- भाजपा प्रत्याशी का कोयलांचल में भरपूर स्वागत किया गया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : राजग गठबंधन के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से साझा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने रविवार को कोयलांचल में चुनावी दौरा किया। इस दौरान जगह – जगह सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और समर्थकों ने माल्यार्पण कर किया स्वागत। राजग प्रत्याशी का तापिन चौक में स्वागत एवं जनसंवाद, परेज मोड़ में स्वागत एवं जनसंवाद, घाटोटांड़ के बंजी सामुदायिक भवन के सभागार में घाटो मण्डल के भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं जनसंवाद के बाद घाटो के पुराना कांटा क्षेत्र में स्वागत एवं जनसम्पर्क, ड्राईवर हाट के नजदीक स्वागत एवं जनसंपर्क, हाउसिंग मोड़ पर स्वागत एवं जनसम्पर्क, आरा 4 नंबर पेट्रोल पंप के सामने कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत, पिपरागढ़ में स्वागत एवं जनसंवाद, अतना शिव मंदिर के समीप स्वागत एवं जनसम्पर्क, सिरका दुर्गा मंदिर में समीप महिलाओं द्वारा स्वागत, सोनडीहा गेट के सामने स्वागत एवं जनसंवाद, चैनपुर में स्वागत एवं जनसम्पर्क, बड़गांव के गांधी चौक में स्वागत एवं जनसम्पर्क, बड़गांव बाजार टांड में स्वागत एवं नुक्कड़ सभा, नावाडीह बड़की बांध में स्वागत एवं जनसम्पर्क किया।
भाजपा प्रत्याशी का कोयलांचल में भरपूर स्वागत किया गया। बड़गांव और ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्ग महिलाओं ने मनीष जायसवाल को जीत का आशीर्वाद दिया। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से खिरोधर साहू, राजू चतुर्वेदी, मुरारी सिंह, मीडिया प्रभारी रंजन चौधरी, रंधीर सिंह, अनिल मिश्रा, पंकज साव, दासो प्रसाद महतो, बसंत महतो, शंकर करमाली, सुरेंद्र शर्मा, निरंजन सिंह, सुधीर सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

