खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो ( रामगढ़ ) : वेस्ट बोकारो कोयलांचल की श्रेया कुमारी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला का नाम रौशन की है।
- केदला निवासी समाजसेवी राजू महतो और गृहणी यशोमति देवी की दूसरी पुत्री श्रेया का सैनिक स्कूल में नामांकण के लिए चयन हुआ है।
- श्रेया सैनिक स्कूल ऑल इंडिया इंट्रेस परीक्षा जो 28 फरवरी को संपन्न हुआ उसमें शामिल हुई थीं।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ़ ) : वेस्ट बोकारो कोयलांचल की श्रेया कुमारी ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिला का नाम रौशन की है। केदला निवासी समाजसेवी राजू महतो और गृहणी यशोमति देवी की दूसरी पुत्री श्रेया का सैनिक स्कूल में नामांकण के लिए चयन हुआ है। श्रेया सैनिक स्कूल ऑल इंडिया इंट्रेस परीक्षा जो 28 फरवरी को संपन्न हुआ उसमें शामिल हुई थीं। प्रवेश परीक्षा में 52 हजार सीट के लिए कुल बीस लाख बच्चे शामिल हुए थे। जिसमें श्रेया ने पूरे देश में 1997 रैंक पाया है। उक्त दंपती का पहली बच्ची श्रद्धा भी नवोदय विद्यालय हजारीबाग की छात्रा हैं। राजू महतो ने बताया कि मेरी दोनों बच्चियां प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद एकेडमी काली बाड़ी हाउसिंग कंप्लेक्स घाटो से की थी। उसके बाद उनका नामांकण हॉली क्रॉस वेस्ट बोकारो में करा दिया। लेकिन कोरोना काल में बच्चों का पढ़ाई बंद हो गया। बाद में इन्हे आर्यन कोचिंग सेंटर तिलैया से प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। श्रेया के इस सफलता पर राज्यसभा सांसद खीरु महतो, जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल, भानु प्रताप पटेल, सुरेश महतो, सुखदेव महतो, भुदेव महतो सहित अन्य लोगों ने बधाई दिया है।

