खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं।
- पढ़ाई के दौरान मार्गदर्शन के लिए सुश्री पांडे ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद।
- इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें पौधा एवं उपहार भेंट कर जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी।
- जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए उपायुक्त ने दी शुभकामनाएं ।
- पढ़ाई के दौरान मार्गदर्शन के लिए सुश्री पांडे ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद ।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। यूपीएससी 2021 की परीक्षा के परिणाम आने के उपरांत पहले ही प्रयास में पूरे देश में 323 वां रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री दिव्या पांडे ने मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने उन्हें पौधा एवं उपहार भेंट कर जीवन में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सुश्री दिव्या पांडे ने पढ़ाई के दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया वही उपायुक्त ने दिव्या पांडे के माता-पिता एवं परिजनों द्वारा दिव्या की सफलता में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भी शुभकामनाएं दी।
मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, सुश्री दिव्या पांडे के पिता जे पी पांडे व अन्य परिजन उपस्थित थे।

