खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस मौके पर टीएसएफ ने स्कूलों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।
- आज़ादी के 75 वर्ष के पूरे होने के उपलक्ष में 4-10 जुलाई तक आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
- इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टीएसएफ के यूनिट हेड केशव रंजन उपस्थित हुए।
- वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील फ़ाउंडेशन आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चला रही है जागरुकता अभियान

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) टाटा स्टील फ़ाउंडेशन वेस्ट बोकारो डिविजन ने गुरुवार को स्थानीय टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल और शिशु निकेतन हाई स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस मौके पर टीएसएफ ने स्कूलों में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। आज़ादी के 75 वर्ष के पूरे होने के उपलक्ष में 4-10 जुलाई तक आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि टीएसएफ के यूनिट हेड केशव रंजन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में टीएसएफ़ वेस्ट बोकारो की टीम सहित 65 छात्रों और 18 शिक्षकों ने भाग लिया।

वहीं इससे पूर्व बुधवार को टाटा स्टील फ़ाउंडेशन ने शिशु निकेतन स्कूल, राजेंद्र नगर और सेंट पीटर्स स्कूल, अमर नगर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था, जिसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया। निबंध का विषय था राष्ट्र निर्माण में इस्पात का महत्व। इस अवसर पर 18 शिक्षक और टीएसएफ़ कर्मियों की उपस्थिती में 75 बच्चों ने इस निबंध लेखन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर टाटा स्टील फ़ाउंडेशन, वेस्ट बोकारो डिविजन के परिचालन क्षेत्रों में आजादी का अमृत महोत्सव के संदेश और राष्ट्र निर्माण में टाटा स्टील के योगदान को दर्शाते हुए बैनरों के साथ वाहन के माध्यम से विभिन्न गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को केदला पश्चिमी बसंतपुर पंचायत और पुंडी पंचायत के अंतर्गत 5 गांव में अभियान चलाया गया और ग्रामीणों को इस संबंध में जागरुक किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में टीएसएफ़ की टीम और रिश्ता प्रोजेक्ट की टीम का सरहनीय योगदान रहा।

