खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : असत्य पर सत्य की विजयी का प्रतीक महापर्व शारदीय नवरात्र में देवी के अलग अलग नौ स्वरुपों की पूजा होती है।
- वेस्ट बोकारो कोयलांचल में पूरे धूमधाम से शारदीय नवरात्र मनाया जा रहा है।
- शुक्रवार को बंजी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे अनुराग दीक्षित ने सर्वप्रथम डोर खींचकर पट का अनावरण किया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) : असत्य पर सत्य की विजयी का प्रतीक महापर्व शारदीय नवरात्र में देवी के अलग अलग नौ स्वरुपों की पूजा होती है। वेस्ट बोकारो कोयलांचल में पूरे धूमधाम से शारदीय नवरात्र मनाया जा रहा है।
क्षेत्र के बड़गांव, अतना सिरका, राजेन्द्र नगर हाउसिंग काम्प्लेक्स में नवरात्र के महाषष्ठी की संध्या टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन के जीएम अनुराग दीक्षित ने पूजा पंडालों का उद्घाटन फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। शुक्रवार को बंजी स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे अनुराग दीक्षित ने सर्वप्रथम डोर खींचकर पट का अनावरण किया। तदुपरांत जीएम सहित कंपनी के वरीय अधिकारियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने नारियल फोड़कर पूजा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सहित सभी आगंतुक पदाधिकारियों को कोलकाता से आये पुजारी गोपाल चक्रवर्ती, रंजीत चटर्जी ने तिलक लगाकर उन्हें पूजा के लिए आसन पर बैठाया। पुजारी गोपाल चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों को षष्ठी पूजा एवं कल्पारंभ विधि संपन्न करायी। इस मौके पर आमंत्रण और अधिवास के साथ संध्या आरती में सैकड़ों महिलायें और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक ने सर्वप्रथम अतना सिरका बैंकर, बड़गांव, मुकुंदाबेड़ा, राजेन्द्र नगर और बंजी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।
मौके पर मुख्य रुप से चीफ सीईपी राजेश कुमार, चीफ सीबी बी वी सुधीर कुमार, हेड एडमिनिस्ट्रेशन रोहित प्रसाद, हेड एसएचएम पंकज कुमार, पूजा समिति के सचिव रामचंद्र प्रसाद, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, नागेश्वर प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, सन्नी कुमार, विजय कुमार, अशोक प्रसाद, ईश्वर प्रसाद, दयानंद प्रसाद, टीएन प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, सतेन्द्र साव, वकील प्रसाद, बाढो साव, विनोद कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

