खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस सेंटर में समाजसेवी अशोक यादव द्वारा युवती और महिलाओं के लिए सिलाई मशीन दिया गया है।
- इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा की इस सेंटर पर युवती और महिलाओं को सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
- महिलाएं सिलाई सीखकर अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनेगी।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : मांडू प्रखंड अंतर्गत बारूघुटू मध्य पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय 12 नंबर में शुक्रवार को समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव ने उषा सिलाई सेंटर का फीता काटकर उदघाटन किया। इस सेंटर में समाजसेवी अशोक यादव द्वारा युवती और महिलाओं के लिए सिलाई मशीन दिया गया है।
इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा की इस सेंटर पर युवती और महिलाओं को सिलाई कटाई का प्रशिक्षण दिया जायेगा। महिलाएं सिलाई सीखकर अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बनेगी। सेंटर की प्रशिक्षिका शम्मा प्रवीण प्रतिदिन उन्हें प्रशिक्षित करेंगी। मौके पर आसपास की दर्जनों महिलाएं और बच्चियां मौजूद थी।

