खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- एक सामाजिक पहल के तहत छोटे स्तर से शुरू किया गया वस्त्र बैंक के कारण इन छोटे - छोटे बच्चों के चेहरे पर जो खुशी है वह अनमोल है।
- वस्त्र बैंक के संचालक इसके लिए बधाई के पात्र हैं।
- उक्त बातें टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक की पत्नी रक्षा दीक्षित ने बुधवार को वस्त्र बैंक में कही।
- वेस्ट बोकारो में असहाय लोगों के लिए खोले गए वस्त्र बैंक का टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारीयों की पत्नियों ने किया दौरा
- सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार की संध्या वस्त्र बैंक में जरूरतमंद निःशुल्क लेते हैं कपडा
- परदे के पीछे टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के कई अधिकारीयों का मार्गदर्शन में समाजसेवियों का समूह वस्त्र बैंक कर रहा संचालित
- विगत एक पखवारा में सैंकड़ों लोगों चेहरे पर मुस्कान लाने का एक जरिया बना है वस्त्र बैंक
@Ramgarh Live, वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : मांडू प्रखंड के वेस्ट बोकारो में खोला गया वस्त्र बैंक आज कोयलांचल में सैंकड़ों चेहरे पर मुस्कान लाने का एक जरिया बना है। एक सामाजिक पहल के तहत छोटे स्तर से शुरू किया गया वस्त्र बैंक के कारण इन छोटे – छोटे बच्चों के चेहरे पर जो खुशी है वह अनमोल है। वस्त्र बैंक के संचालक इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उक्त बातें टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक की पत्नी रक्षा दीक्षित ने बुधवार को वस्त्र बैंक में कही।
श्रीमती दीक्षित ऑफिसर्स वाइफ टीम के साथ वेस्ट बोकारो के ड्राइवर हाट में वस्त्र बैंक देखने आई थी। उन्होंने कहा की यह पहल सराहनीय है और इसमें हम ऑफिसर्स वाइफ भी सहयोग करेंगी। इस अवसर पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन हेड एसएचएम पंकज कुमार ने श्रीमती दीक्षित सहित डिवीजन के सीनियर ऑफिसर्स वाइफ को वस्त्र बैंक का उद्देश्य और इसके कार्य करने के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर उन्हें इससे लाभांवित लोगों की जानकारी दी।
मौके पर टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन ऑफिसर्स वाइफ श्रीमती रक्षा दीक्षित, सरिता पटेल, संगीता कुमार, नीतू कुमारी, सुजाता कुमारी, बारूघुटू पूर्वी मुखिया विभा देवी, पंसस अनामिका सिन्हा, हेड एसएचएम पंकज कुमार, मैनेजर एसएचएम प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, पूर्व मुखिया रंधीर सिंह, पंसस अहमद हुसैन उर्फ़ बुल्लू, मोबिन अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
गौरतलब है की वेस्ट बोकारो कोयलांचल के ड्राइवर हाट में विगत एक पखवारा पूर्व खोला गया वस्त्र बैंक आज चर्चा के केंद्र बिंदु बना हुआ है। इसमें लोगों की भागीदारी भी हो रही है। इसका प्रमुख कारण है की सामान्य घरों में घर के कई सदस्यों का कपडा बदलते फैशन की दौर में उनके लिए अनुपयोगी हो जा रहा है, और वह पहले इसे फेंक दिया करते थे। लेकिन वस्त्र बैंक खुलने के बाद वैसे सभ्रांत लोग जिनके लिए कपडा अनुपयोगी था वह उसे साफ़ सुथरा कर वस्त्र बैंक में दान कर रहे हैं।
वस्त्र में लगने वाली भीड़ देखकर यह कयास लगाया जा सकता है की आज भी कई लोगों को वह मयस्सर नहीं जो कई लोगों के लिए अनुपयोगी है।

