खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- कोविड महामारी की कालखंड के बाद आयोजित हुए इस समारोह ने विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों में मानों नवजीवन का संचार किया हो।
- कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के लिए रिमझिम कुमारी दिव्या कुमारी तथा पायल कुमारी को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र दिए गए।
- ज्ञात हो के 12वीं विज्ञान के प्रथम स्थान पर सम्मानित होने वाले छात्र सत्यम शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ अपने स्वाध्याय के बल पर प्रथम प्रयास में आईआईटी में नामांकन लिया है।
- टाटा डीएवी घाटोटांड में 10 वीं और 12 वीं के छात्रों सम्मान समारोह आयोजित
- डीएवी घाटोटांड 12 वीं के छात्र सत्यम शर्मा का आईएसएम धनबाद में नामांकन पर विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : टाटा डीएवी स्कूल घाटोटांड़ के 10 वीं और 12 वीं के छात्रों का सम्मान समारोह का भव्य शुभारंभ गुरुवार को विद्यालय परिसर में हुआ। चीफ सीईपी टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन सह विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन राजेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि, विद्यालय प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा एवं सहायक प्राचार्य अजीत कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर समारोह का उद्घाटन किया। कोविड महामारी की कालखंड के बाद आयोजित हुए इस समारोह ने विद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों में मानों नवजीवन का संचार किया हो।
कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात मनमोहक गीत-संगीत प्रस्तुत कर किया गया I इस अवसर पर पिछले सत्र में कक्षा दसवीं तथा बारहवीं के टापर छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया I इस क्रम में कक्षा दसवीं की परीक्षा में धर्मेन्द्र कुमार, सार्थक ठाकुर एवं युवराज शर्मा को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने के लिए पुरष्कृत किया गया कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय के लिए सत्यम शर्मा प्रथम शिफा हुसैन द्वितीय तथा प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान को प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं के वाणिज्य संकाय के लिए रिमझिम कुमारी दिव्या कुमारी तथा पायल कुमारी को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञात हो के 12वीं विज्ञान के प्रथम स्थान पर सम्मानित होने वाले छात्र सत्यम शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के सिर्फ अपने स्वाध्याय के बल पर प्रथम प्रयास में आईआईटी में नामांकन लिया है।
समारोह को मुख्य अतिथि चीफ सीईपी टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन सह विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन राजेश कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत हीं सफलता का मूलमंत्र है, छात्र इसे आत्मसात करे। कड़ी मेहनत से आप जो चाहें हासिल कर सकते हैं। कड़ी मेहनत उन सभी छात्रों के लिए मंत्र है जो यहां हैं और समाज में कुछ बहुत महान और सम्मानजनक हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा की आपमें भले ही कितना टेलेंट हो लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं। डीएवी की विश्वसनीयता उनकी शिक्षा प्रणाली, विद्यार्थियों को हमेशा प्रेरित करने की प्रक्रिया और फिर मिलने वाली सफलता की गाथा बच्चे स्वयं ही रच देते हैं। हर बार स्वयं एक नया लक्ष्य निर्धारित करें फिर उसकी सफलता के बाद पुनः उससे भी बड़ा नया लक्ष्य निर्धारित कर उसे भी सफलता पूर्वक पार करने के लिए जी जान से जुट जाएं।
इससे पूर्व प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने जिंदगी जीना आसान नहीं होता.. प्रेरक स्लोगन के साथ उन्होंने मुख्य अतिथि और उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया। अपने भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा कि आपका व्यवहार, आपकी लगन और निरंतर लक्ष्य तक पहुंचने की साधना ही आपको सफलता की ओर ले जाएगी।
उन्होंने हाल ही में हुए डीएवी स्पोर्ट्स में अपने विद्यालय की दो छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने की जानकारी देते हुए बधाई दी और कहा कि आसमान सीमित हो सकता है लेकिन असीमित मेहनत आपको शिखर पर ले जाएगी। सहायक प्राचार्य श्री दुबे ने संचालन के क्रम में बताया कि कोविड काल में भी अपने विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं के परिश्रम से अपने शैक्षणिक लक्ष्य को पर किया। विद्यालय के सीबीएससी की दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उनके अभिभावकों को विशेष ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

