खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो आउटपोस्ट क्षेत्र के मुकुंदाबेड़ा घाटो - कुजू मुख्य पथ पर क्रेन और पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर में टिस्कोकर्मी 36 वर्षीय छोटन किस्कू की मौत हो गई।
- दूसरी तरफ चैनपुर साइट से एबीसी इंफ़्रा इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एचइएमएम (बड़ा क्रेन-जेएच05सीई-8528) घाटो की ओर आ रहा था।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो आउटपोस्ट क्षेत्र के मुकुंदाबेड़ा घाटो – कुजू मुख्य पथ पर क्रेन और पल्सर मोटरसाइकिल की टक्कर में टिस्कोकर्मी 36 वर्षीय छोटन किस्कू की मौत हो गई।
सुमित कुमार सिंह सब इंस्पेक्टर वेस्ट बोकारो आउटपोस्ट ने बताया कि गुरुवार संध्या चार बजे मुकुंदाबेड़ा निवासी 36 वर्षीय टिस्कोकर्मी छोटन किस्कु किसी काम से पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 02जेड-3942) से सारुबेड़ा की तरफ जा रहा था। दूसरी तरफ चैनपुर साइट से एबीसी इंफ़्रा इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एचइएमएम (बड़ा क्रेन-जेएच05सीई-8528) घाटो की ओर आ रहा था। इस दौरान मुकुंदाबेड़ा दामोदर पुल से कुछ आगे मोड़ पर क्रेन और मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई। पल्सर क्रेन के नीचे जा घुसा। जिससे पल्सर में सवार टिस्कोकर्मी छोटन किस्कु घायल हो गया। घटना के बाद क्रेन चालक फरार हो गया।
घटना की सूचना पर स्थानीय मुकुंदाबेड़ा के लोगों ने जख्मी छोटन किस्कू को टाटा स्टील मेन अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छोटन किस्कु टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में शॉवल मेंटेनेंस में कार्यरत था। उसने अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को अकेला छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही टाटा अस्पताल में राकोमयु के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो, विनोद किस्कु, विजय हेम्ब्रोम सहित दर्जनों नेतागण पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाने में जुटे है। वहीं छोटन किस्कु की नौकरी जमीन के बदले हुई थी। जिसको लेकर भी उसके अश्रित के नौकरी की बात पर चर्चा चल रही है।

