खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - बरकाकाना (रामगढ़) : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के बरकाकाना रेलवे पार्क के समीप सोमवार को स्कूटी व बाइक के टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
- प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी में तीन सवार युवक काफी तेज रफ्तार से जा रहे थे और सेल्फी ले रहे थे।
- इसी दौरान ध्यान भटकने के कारण रामगढ़ से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया।
@Ramgarh Live – बरकाकाना (रामगढ़) : बरकाकाना ओपी क्षेत्र के बरकाकाना रेलवे पार्क के समीप सोमवार को स्कूटी व बाइक के टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटी में तीन सवार युवक काफी तेज रफ्तार से जा रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान ध्यान भटकने के कारण रामगढ़ से आ रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें बाइक सवार व स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने स्कूटी सवार युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहीं बाइक सवार भी इलाज के लिए स्थानीय क्लीनिक में इलाज करवाया। बताते चले की इन दिनों सड़कों पर तेज रफ्तार बाइक स्पोर्ट्स बाइक लेकर सड़क पर बे-धड़क चलते हुए देखा जा सकता है। इससे आए दिन कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना होते रहती है। इससे आम लोग घटना का शिकार हो जाते हैं। सबसे ज्यादा युवा वर्ग के लोग बिना हेलमेट के तेज गति से बाइक चलाते हैं। इससे पैदल चलने वाले रास्ते में राहगीरों को अपने चपेट में ले लेते हैं।

