खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो (रामगढ़)।
- नौकरी के लिए 20 सितंबर, 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट और काउंसलिंग आयोजित की गई थी।
- यह अवसर उन महिला उम्मीदवारों के लिए खुला था जिन्होंने 12 वीं कक्षा या डिप्लोमा उत्तीर्ण किया और जिनकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच थी।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। टाटा स्टील फाउंडेशन, वेस्ट बोकारो डिवीजन द्वारा मॉडल करियर सेंटर के सहयोग से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल), होसुर, तमिलनाडु में जूनियर तकनीशियन के रूप में 97 लड़कियां को नौकरी मिली है। नौकरी के लिए 20 सितंबर, 2022 को स्क्रीनिंग टेस्ट और काउंसलिंग आयोजित की गई थी । यह अवसर उन महिला उम्मीदवारों के लिए खुला था जिन्होंने 12 वीं कक्षा या डिप्लोमा उत्तीर्ण किया और जिनकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच थी।
टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीज़न के परिचालन क्षेत्रों के गांवों जैसे बंजी,दुनी,पुंडी,केदला, भेलगढ़ा,घाटोटांड़,अतना,सिरका,बड़गांव,चैनपुर, इचाकडीह,लईयो आदि से 102 लड़कियों ने लिखित परीक्षा दी थी जिसके बाद 97 लड़कियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर अनुराग दीक्षित, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील ने सफल लड़कियों को बधाई देते हुए कहा “ टाटा स्टील हमेशा अपने स्टेकहोल्डर को अपने विकास का सहयोगी मानती है और उनके सम्पूर्ण उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजंन विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएँ चला रही है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है और मुझे बहुत खुशी है वेस्ट बोकारो डिवीज़न के क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में लड़कियो का चयन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हुआ है। मैं उनके सुनहरे भविष्य की कामना करता हूँ । ”
इस मौके पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए घाटोटांड़ की नंदिनी कुमारी ने कहा की टाटा स्टील फ़ाउंडेशन द्वारा प्रदान किए इस अवसर पर मुझे और मेरे माता-पिता को बहुत खुशी मिली है जिसके लिए मैं फ़ाउंडेशन की बहुत आभारी हूँ।
अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बंजी की तन्नु कुमारी ने कहा की टाटा स्टील के फ़ाउंडेशन के माध्यम से मुझे इस अवसर का पता चला । इस सुनहरे अवसर के लिए मैं इस संस्था को धन्यवाद देना चाहूंगी जिसके कारण मुझे टाटा से जुडने का मौका मिला।
वहीं घाटोटांड़ की अंशु कुमारी ने कहा की टाटा स्टील फ़ाउंडेशन द्वारा प्रदान किए इस अवसर से मैं बहुत उत्साहित हूँ तमिलनाडू में हमारे रहने खाने और कार्यस्थल तक जाने के लिए परिवहन सुविधा और टाटा की कंपनी से मेरे घर वाले भी आश्वस्त है । दो सप्ताह के सफल प्रशिक्षण के बाद वे टीईपीएल के रोल पर है और उन्हें छात्रावास और मेस (एबीटी 2000 रुपये / माह के नाममात्र शुल्क पर)के साथ 16,000 रुपये / माह का वेतन और कार्यस्थल तक आने जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है । एक साल के बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें संशोधित सीटीसी मिलेगा और कंपनी के साथ उनकी सेवाओं की पुष्टि की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले साल वेस्ट बोकारो की 25 लड़कियां टीईपीएल में शामिल हुई थीं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) टाटा समूह का एक ग्रीनफील्ड उद्यम है जिसे कीमती पुर्जो के निर्माण में विशेषज्ञता प्राप्त है। टीईपीएल की विनिर्माण सुविधा तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के होसुर में स्थित है, जहां यह अपने कार्यबल में 85 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देने के लक्ष्य के साथ एक ईमानदार सामाजिक-आर्थिक पदचिह्न बनाने की दिशा में काम करती है। टीईपीएल की कहानी केवल गुणवतापूर्ण इलेक्ट्रॉनिक पुर्जो के उत्पादन और रोल-आउट के बारे में नहीं है। यह सामूहिक सपने पर निर्मित समाज को बदलने की इच्छा शक्ति के बारे में भी है।
इस सफल आयोजन को केशव कुमार रंजन, यूनिट हेड, टीएसएफ, वेस्ट बोकारो के नेतृत्व में उनकी टीम ने किया।

