Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

बाल विद्या मंदिर स्कूल बना राजनीति का अखाड़ा,पूर्व अध्यक्ष विद्यालय को कर रहे अशांत-नेमधारी महतो

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 237 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • be/qLxtm04-O6Y विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार करने पर तीन शिक्षक निलंबित,आठ को कारण बताओ नोटिस।
  • सीसीएल की आरा कोलियरी स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल में प्रबंधन समिति और निलंबित शिक्षकों के बीच घमासान।
  • निलंबित शिक्षकों ने विद्यालय के कार्यालय और प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला,छात्रों को हो रही है परेशानी।

  • विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्राचार्य के साथ दुर्व्यवहार करने पर तीन शिक्षक निलंबित,आठ को कारण बताओ नोटिस।
  • सीसीएल की आरा कोलियरी स्थित बाल विद्या मंदिर स्कूल में प्रबंधन समिति और निलंबित शिक्षकों के बीच घमासान।
  • निलंबित शिक्षकों ने विद्यालय के कार्यालय और प्राचार्य कक्ष में जड़ा ताला,छात्रों को हो रही है परेशानी।
  • मामला थाना पहुंचा, कुजू पुलिस की निगरानी में प्राचार्य और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में प्राचार्य कक्ष का खोला गया ताला।

Balvidhya mandir Ara@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड)। रामगढ़ जिला अंतर्गत सीसीएल के आरा कोलियरी के सहयोग से संचालित सीबीएसई से सम्बद्धता प्राप्त बाल विद्या मंदिर राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। प्राचार्य और विद्यालय प्रबंध समिति के अनुशासनात्मक कार्रवाई पर निलंबित शिक्षकों ने विद्यालय में प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया और जमकर बवाल काटा। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व विद्यालय के कुछ शिक्षकों के द्वारा प्रबंध समिति के अध्यक्ष रति महतो और प्राचार्य रंजीत सिंह के साथ बेबुनियाद मांगों को लेकर दुर्व्यवहार किया गया था। जिसके बाद विद्यालय प्रबंध समिति ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत घटना में शामिल तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया ,साथ हीं आठ शिक्षकों से इसका स्पष्टीकरण देने को कहा।

विद्यालय का माहौल कैसे बिगड़ा

बताया जाता है कुछ दिन पूर्व विद्यालय में अध्ययन कर रहे सभी बच्चों के बकाया फीस को लेकर शिक्षकों को इसकी सूची बनाने की जवाबदेही सौंपी गई थी। जिसके बाद इस कार्य में शामिल शिक्षकों ने इसकी गोपनीयता को भंग कर इसे विद्यालय से बाहर सार्वजनिक कर दिया। इसकी जांच शुरु हुई तो इस मामले में एक शिक्षक को निलंबित किया गया और 20 दिनों की समय सीमा देकर अपना स्पष्टीकरण जमा करने को कहा गया। जिसके बाद कुछ शिक्षकों के साथ मिलिभगत कर विद्यालय परिसर के अंदर राजनीति का बाजार गर्म कर दिया गया। विद्यालय के माहौल को खराब करने में दोषी दो अन्य शिक्षकों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई और उन्हें भी निलंबित किया गया।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

मर्यादा तोड़ तीनों शिक्षकों ने प्राचार्य कक्ष और फी काउंटर में जड़ा था ताला-

Balvidhya mandir Araप्राचार्य द्वारा शिक्षकों पर की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई से आक्रोशित हुए शिक्षकों ने अनुशासन की सारी मर्यादा पार कर मंगलवार को प्राचार्य कक्ष और फीस काउंटर में ताला जड़कर विद्यालय में अशांति पैदा कर दी। शिक्षकों की इस अमर्यादित कार्रवाई से पिछले कई दिनों से 11 वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले और पंजीयन करने वाले छात्रों को हलकान होना पड़। उन्हें माइग्रेशन और मार्कशीट के लिए कई दिनों से दौड़ लगानी पड़ रही है। बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्राचार्य ने कुज्जू आउट पोस्ट को लिखित आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई। स्थानीय कुजू पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बुधवार को प्राचार्य रंजीत सिंह, प्रबंधन समिति के सचिव नेमधारी महतो, कोषाध्यक्ष महादेव मांझी, अभिभावक प्रतिनिधि विनोद महतो सहित अन्य की उपस्थिति में प्राचार्य कक्ष का ताला खुलवाया।

पूर्व अध्यक्ष के उकसावे पर गुट में बंट गए शिक्षकेत्तर कर्मचारी

बाल विद्या मंदिर विद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष दाहो महतो ने कहा मैं अभी भी अध्यक्ष हूँ, वर्तमान कमिटी फर्जी है और हमने हीं शिक्षकों को कहा था कि ताला लगा दो। दूसरी ओर विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव नेमधारी महतो और कोषाध्यक्ष महादेव मांझी ने बताया कि दाहो महतो की उपस्थिति में प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ था, उनका हस्ताक्षर भी है। उन्होंने कहा कि दाहो महतो ने शिक्षा के इस मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। उनके द्वारा पूर्व में डीड बनाकर विद्यालय हड़पने की साजिश किया गया था। जिसे लेकर सीसीएल ने कुज्जू थाना में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR