खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- सीसीएल की झारखंड परियोजना से कोयला लेकर चला ट्रक को बीच रास्ते में पकड़ी पुलिस।
- ट्रक पर तीन टन ढाई सौ किलो अतिरिक्त अवैध कोयला था लदा।
- सीसीएल के विभिन्न कोलियरियों से कोयला लेकर निकलने वाले ट्रक नियमित रूप से करते हैं हेराफेरी।
- सीसीएल की झारखंड परियोजना से कोयला लेकर चला ट्रक को बीच रास्ते में पकड़ी पुलिस।
- ट्रक पर तीन टन ढाई सौ किलो अतिरिक्त अवैध कोयला था लदा।
- सीसीएल के विभिन्न कोलियरियों से कोयला लेकर निकलने वाले ट्रक नियमित रूप से करते हैं हेराफेरी।

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़)। रामगढ़ जिला के वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट क्षेत्र के सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना से कोयला लोड लेकर चली ट्रक पर तीन टन ढाई सौ किलो अतिरिक्त कोयला मिलने पर बुधवार को वेस्ट बोकारो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
बुधवार को झारखंड उत्खनन परियोजना डीपो से ट्रक संख्या (जेएच 02एएच-3440) स्टीम कोयला लोड कर निकला। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि परियोजना से कोयला लोड कर निकलने वाले ट्रक बाद में बजन में हेरा फेरी करते है। जिसको लेकर वेस्ट बोकारो पुलिस पहले से घात लगाकर बैठी थी। जैसे हीं उक्त ट्रक परियोजना से बाहर निकला पुलिस ने रास्ते में उसे धर दबोचा। पुलिस ने उक्त कोयला लदे ट्रक को कांटा कराने के लिए सीसीएल की परेज पूर्वी परियोजना के कांटा घर ले गई। जहां कांटा होने के उपरांत चलान में दर्ज कोयले के वजन से तीन टन ढाई सौ किलो अतिरिक्त स्टीम कोयला लदा पाया। जिसके बाद पुलिस ने उक्त ट्रक को वेस्ट बोकारो ओपी ले आई।
छानबीन के बाद पुलिस ने ट्रक ड्राईवर हरेन्द्र सोरेन और मालिक पर 379/414/34 भादवि 30 (।।) कोल माइंस एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है।
वेस्ट बोकारो आउट पोस्ट प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया ने बताया कि इस तरह के वजन के हेराफेरी कर ट्रक ऑनर सीसीएल व सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चुना लगा रहे है।

