खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- कृषि विज्ञान केंद्र मांडू में मंगलवार को किसानों के बीच प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण किया गया।
- केंद्र के प्रभारी डॉ दुष्यंत कुमार राघव ने बताया कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम को पूर्वाह्न 11।
- बजे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ा गया जिसमें कार्यक्रम में आए किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
@Ramgarh Live – माण्डू (रामगढ़)। कृषि विज्ञान केंद्र मांडू में मंगलवार को किसानों के बीच प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण किया गया।
केंद्र के प्रभारी डॉ दुष्यंत कुमार राघव ने बताया कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्तरीय कार्यक्रम को पूर्वाह्न 11.00 बजे राष्ट्रीय कार्यक्रम से जोड़ा गया जिसमें कार्यक्रम में आए किसानों को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी करने का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी शिमला से लाइव थे जिसमें माननीय प्रधान मंत्री ने वीडियोकांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में फैले कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की। केंद्र में कार्यक्रम के दौरान किसान वैज्ञानिक वार्तालाप एवं किसान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने वैज्ञानिकों से कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी तथा फसलों में आ रही समस्याओं के उपाय के बारे में बातचीत की।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ धर्मजीत खेरवार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से यह उम्मीद की जाती है कि यह बातचीत न केवल नागरिकों के जीवन को आसान बनाने वाली इन योजनाओं के जन-केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करेगी, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को सरकार को भी बताएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि देश की प्रगति के लिए कोई भी पीछे न छूटे।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र के सनी कुमार, आशीष बालमुचु एवं शशिकांत चौबे के साथ-साथ जिले के विभिन्न गांवों से 900 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

