Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने अपने संस्थापक जे एन टाटा को उनकी 183 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 247 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो - टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने आज अपने संस्थापक जमशेदजी नुसरनजी टाटा को उनकी 183वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • वहीं पुंडी के जे एन टाटा पार्क में सुबह-सुबह संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  • इस साल कोविड-19 के मद्देनजर समारोह को सीमित कर दिया गया था।

founder day 1@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने आज अपने संस्थापक जमशेदजी नुसरनजी टाटा को उनकी 183वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मनीष मिश्रा, महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिवीजन, टाटा स्टील, अनुराग दीक्षित, चीफ़, क्वायरी एसई, वेस्ट बोकारो डिविजन , पी के श्रीवास्तव, चीफ़, सीईपी,एस माँजी, चीफ़, इंजीन्यरिंग एंड प्रोजेक्ट्स, डॉ आशीष रॉय, सीएमओ, टाटा मुख्य अस्पताल,सुधीर कुमार सिंह, हेड, एचआरबीपी ,महेश प्रसाद, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, कैलाश गोप, सचिव, अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ मौजूद थे।

Founders dayवहीं पुंडी के जे एन टाटा पार्क में सुबह-सुबह संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस साल कोविड-19 के मद्देनजर समारोह को सीमित कर दिया गया था। हालांकि, संस्थापक को श्रद्धांजलि देने की भावना बरकरार थी और इस अवसर को चिह्नित करने के लिए सीमित शारीरिक भागीदारी के साथ कुछ कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।

founder day 2इस अवसर पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कुल 5 विभागों जिसमे जनरल सर्विसेज, क्वायरी एसईबी, क्वायरी ए बी , कोल बेनिफिशिएशन और इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट्स ने भाग लिया। 300 से अधिक एथलीटों ने 38 विभिन्न खेल आयोजनों में भाग लिया। यह पहली बार था जब ट्रांसजेंडर लोगों की प्राइड टीम और महिलाओं की तेजस्विनी की टीम द्वारा वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के उदघाटन समारोह के दौरान एक विशेष मार्च पास्ट किया गया ।

मनीष मिश्रा महाप्रबंधक, वेस्ट बोकारो डिविजन, टाटा स्टील मुख्य अतिथि के तौर पर वार्षिक खेल मीट का ध्वजारोहण किया और खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की। Transgenders@Mines के लिए विशेष खेल आयोजन भी किए गए । इस अवसर पर कुल 38 खेल इवैंट का आयोजन हुआ । इस अवसर पर डिविजन के अधिकारी सहित यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

इस मौके पर टाटा स्टील फ़ाउंडेशन, वेस्ट बोकारो द्वारा टीएसएफ़ के कार्यालय में बच्चों के लिए करियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के स्कूलों के 50 बच्चों को दसवीं के बाद सही करियर चुनाव के लिए बताया गया । वही मांडू ब्लॉक के बिरहोर गांव में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और निःशुल्क दवा भी प्रदान की गई ।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR