खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस अवसर पर महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
- वेस्ट बोकारो में 21 से 25 जून 2022 तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।
- एक सप्ताह के कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों और बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए एक दैनिक योग सत्र का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
- सत्र के दौरान ताड़ आसन, अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार जैसे कई योग आसनों का अभ्यास कराया

टाटा स्टील के योग दिवस कार्यक्रम में योगाभ्यास करते जीएम @Ramgarh Live-वेस्ट बोकारो (रामगढ़) टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वेस्ट बोकारो में 21 से 25 जून 2022 तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। एक सप्ताह के कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों और बड़े पैमाने पर समुदाय के लिए एक दैनिक योग सत्र का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। योग प्रशिक्षक तिलेश्वर राम ने सुबह के योग सत्र का संचालन किया। सत्र के दौरान ताड़ आसन, अनुलोम विलोम और सूर्य नमस्कार जैसे कई योग आसनों का अभ्यास कराया। हर दिन सुबह 6:30 बजे से 7:30 बजे तक योग के प्रति उत्साही लोगों के लिए योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। मंगलवार के इस योग सत्र में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन हेड एडमिनिस्ट्रेशन रोहित प्रसाद के नेतृत्व में खेल विभाग की टीम इसे संचालित कर रही है। इस अवसर पर चीफ बेनिफिशियेशन बीवी सुधीर कुमार, चीफ सीईपी पीके श्रीवास्तव, चीफ क्वायरी एसई मृणाल भद्रा, हेड एचआरबीपी सुधीर कुमार, हेड स्टेकहोल्डर पंकज कुमार, राकोमयू उपाध्यक्ष पीके मिश्रा सहित टाटा स्टील के अधिकारी और यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

