खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित शामिल हुए।
- वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनुराग दीक्षित ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
- उन्होंने कहा कि एक नई पहल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने खेल प्रकोष्ठ के सहयोग से सभी कर्मचारियों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम शुरु किया।
- टाटा स्टील में सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य जिम्मेदारियां लोगों को शून्य नुकसान पहुंचाने की प्रतिबद्धता से प्रेरित है

अनुराग दीक्षित ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया @Ramgarh Live-वेस्ट बोकारो (रामगढ़) टाटा स्टील के वेस्ट बोकारो डिवीजन ने टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को एक स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम शुरु किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक वेस्ट बोकारो अनुराग दीक्षित शामिल हुए। वरिष्ठ अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अनुराग दीक्षित ने कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक नई पहल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने खेल प्रकोष्ठ के सहयोग से सभी कर्मचारियों के लिए एक स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम शुरु किया। टाटा स्टील में सुरक्षा और व्यावसायिक स्वास्थ्य जिम्मेदारियां लोगों को शून्य नुकसान पहुंचाने की प्रतिबद्धता से प्रेरित है जिनके साथ हम काम करते है। दैनिक गतिविधियों को हर दिन निर्धारित नई गतिविधियों के साथ जोड़ा जाता है जैसे की लाइट स्ट्रेचिंग से लेकर स्लो वॉक, रिदम वॉक, फ्री हैंड एक्सरसाइज, फन गेम और कूल डाउन शामिल है। आरआर सिंह, दुखिया मांझी, रामानुज सिंह, रफीक, विवेक करक और मोनू कुमार सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस अवसर पर चीफ कोल बेनिफिशियेशन बीवी सुधीर कुमार, चीफ सीईपी पीके श्रीवास्तव, चीफ क्वायरी एसई मृणाल भद्रा, हेड एचआरबीपी सुधीर कुमार, हेड स्टेकहोल्डर पंकज कुमार, राकोमयू के उपाध्यक्ष पीके मिश्रा सहित टाटा स्टील के अधिकारी और यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

