खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- सभी घायलों को बरकाकाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- चिकित्सकों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
- मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है जबकि अन्य घायलों में तीन महिला एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं।
@Ramgarh Live – रामगढ़ (झारखंड) – झारखंड के रामगढ़ में पतरातू मुख्य मार्ग बरकाकाना रेलवे अस्पताल के समीप ट्रक और वैगनआर कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरकाकाना आउट पोस्ट क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के समीप एक ट्रक जो रामगढ़ की दिशा से आ रही थी ट्रक की विपरीत दिशा में चल रही वैगनआर कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वैगनआर कार में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । सभी घायलों को बरकाकाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । चिकित्सकों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया । मृतकों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है जबकि अन्य घायलों में तीन महिला एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं ।
मौके पर पहुंची बरकाकाना ओपी प्रभारी मन्टू चौधरी ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया, वहीं गंभीर अवस्था में घायलों का इलाज रामगढ़ के सदर अस्पताल में चल रहा है । ओपी प्रभारी ने बताया कि वैगनआर कार पतरातू की है दुर्घटना से वैगनआर कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

