खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- विद्यालय के प्राचार्य देवनंदन रविदास ने बताया कि विद्यालय के 68 छात्र-छात्रायें मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे।
- जिसमें प्रथम श्रेणी से 43, द्वितीय श्रेणी से 22 और 3 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से सफलता हांसिल किये है।
- इसमें सर्वाधिक 442 अंक प्राप्त कर सोहित कुमार विद्यालय के टॉपर बने।
- 442 अंक प्राप्त कर सोहित कुमार बनें स्कूल टॉपर, सचित कुमार 418 अंक द्वितीय और मुस्कान बानो ने 417 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरी टॉपर बनी

डॉ बीआर अंबेडकर हाई स्कूल के मैट्रीक के टॉपर सोहित कुमार @Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) जैक की ओर से आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में डॉ बीआर अंबेडकर हाई स्कूल वेस्ट बोकारो का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्राचार्य देवनंदन रविदास ने बताया कि विद्यालय के 68 छात्र-छात्रायें मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें प्रथम श्रेणी से 43, द्वितीय श्रेणी से 22 और 3 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से सफलता हांसिल किये है। इसमें सर्वाधिक 442 अंक प्राप्त कर सोहित कुमार विद्यालय के टॉपर बने।
-

डॉ बीआर अंबेडकर हाई स्कूल के मैट्रीक के दूसरे टॉपर सचित कुमार वहीं सचित कुमार 418 अंक द्वितीय और मुस्कान बानो ने 417 अंक प्राप्त कर विद्यालय में तीसरी टॉपर बनी।
-

डॉ बीआर अंबेडकर हाई स्कूल के मैट्रीक की तीसरी टॉपर मुस्कान बानो वहीं शिर्ष कुजूर 415 अंक, वर्षा बीड 414 अंक, प्रेम कुमार 413 अंक, हलिमा खातून 412 अंक, दिव्या कुमार 410 अंक, दीपक हेम्ब्रोम 399 और राज कुमार मांझर को 399 अंक प्राप्त हुए।विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य देवनंदन रविदास सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सफल विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की कामना की।

