Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

तेज रफ्तार बोलेरो की कहर से महिन्द्रा रिकवरी एजेंट की मौत

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 270 पाठक • अपडेटेड: 22 Jun

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार आरा सारुबेड़ा कॉलोनी निवासी (महिन्द्रा फाइनेंस रिकवरी एजेंट) 35 वर्षीय राजेश कुमार गिरि पिता स्व।
  • रामाशंकर गिरि की मौके पर ही मौत हो गई।
  • [caption id="attachment_1367" align="alignleft" width="300"] दुर्घटना के बाद खेत में खड़ी बोलेरो[/caption] घटना के बाद लोगों की आती भीड़ देख बोलेरो चालक और सभी लोग फरार हो गये।
  • घाटो रामगढ़ मुख्य मार्ग के सिरोमगढ़ा की समीप तेज रफ्तार बोलेरा ने बाइक को टक्कर मारते हुए कई फीट गड्ढे में जा गिरा
  • फिल्मी स्टाईल में उंचाई से गिरने के बावजूद बोलेरो नीचे खेत में जा खड़ा हुआ, चालक सहित बोलेरो पर सवार हुए फरार

 

Durghatna Ara Sarubeda
दुर्घटना के बाद खेत में खड़ी बोलेरो, नीचे गिरा बाइक और जमा लोगों की भीड़

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत आरा सारुबेड़ा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सिरोमगढ़ा के समीप बुधवार को घाटो की ओर से जा रहा एक तेज रफ्तार बोलेरो विपरीत दिशा से आर रही बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे खेत में जा घुसी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार आरा सारुबेड़ा कॉलोनी निवासी (महिन्द्रा फाइनेंस रिकवरी एजेंट) 35 वर्षीय राजेश कुमार गिरि पिता स्व. रामाशंकर गिरि की मौके पर ही मौत हो गई।

Durghatna Ara Sarubeda
घटना स्थल पर जमा लोगों की भीड़

बुधवार सुबह 9:15 बजे सफेद रंग की बोलेरो (संख्या जेएच 05बीवाई-4992) में सवार महिला, बच्चे और पुरुष शादीबाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान सारुबेड़ा सिरोमगढ़ा छोटका पुलिया के समीप मुख्य सड़क पर घाटो के रास्ते लौट रहे बोलेरो जेएच 05बीवाई-4992 ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में महिन्द्रा फाइनेंस रिकवरी एजेंट अपने बाइक से घाटो की ओर जा रहे 35 वर्षीय राजेश कुमार गिरि को जोरदार टक्कर मारी। बोलेरो की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस टक्कर में बाइक नीचे गड्ढे में जा गिरा तो वहीं बोलेरो गड्ढे में उतरते हुए नीचे लगभग 50 मीटर दूर खेत में जा घुसी और सीधे खड़ी हो गई।

Durghatna Ara Sarubeda
दुर्घटना के बाद खेत में खड़ी बोलेरो

घटना के बाद लोगों की आती भीड़ देख बोलेरो चालक और सभी लोग फरार हो गये। वहीं बोलेरो पर सवार सभी महिला और बच्चे को हल्की फुल्की चोटे आई है। मृतक राजेश कुमार गिरि का विवाह अभी हाल की में नवंबर माह में हुआ था। वह महिन्द्रा फाइनेंस में रिकवरी एजेंट के रुप में काम करता था। आरा सारुबेड़ा कॉलोनी चाचा नेहरु पार्क के समीप घर से कंपनी का तगादा करने घाटो की ओर जा रहा था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद सीओ मांडू की ओर से मिले आश्वासन के बाद एक घंटे के उपरांत जाम हटा। वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार बोलेरो ईस्ट सिंहभूम जमशेदपुर का बताया जाता है।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR