खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- Exclusive सीसीएल ने बगैर जमीन दखल - कब्ज़ा किए दिया नौकरी,रिटायर होने के पहले मामला हुआ उजागर।
- सीसीएल की कुज्जू प्रक्षेत्र के आरा उत्खनन परियोजना का है मामला।
- आरोपी खुशीलाल महतो को मामला उजागर होने के बाद भी नौकरी से नहीं बैठाया गया।
Exclusive
- सीसीएल ने बगैर जमीन दखल – कब्ज़ा किए दिया नौकरी,रिटायर होने के पहले मामला हुआ उजागर।
- सीसीएल की कुज्जू प्रक्षेत्र के आरा उत्खनन परियोजना का है मामला।
- आरोपी खुशीलाल महतो को मामला उजागर होने के बाद भी नौकरी से नहीं बैठाया गया।
- जमीन माफिया और सीसीएल अधिकारी कर रहे मामला की लीपापोती।

@Ramgarh Live – रामगढ (झारखंड)। भारत सरकार का उपक्रम मिनीरत्न कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड ( सीसीएल ) के कुज्जू प्रक्षेत्र अंतर्गत आरा उत्खनन परियोजना में भूमि घोटाला का एक मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत सीसीएल के आला अधिकारियों के साथ – साथ सीसीएल के सतर्कता विभाग को भी की गई है। मामला उजागर होने के बाद सीसीएल के कुज्जू एरिया में हड़कंप मच गया है। वर्षों बाद मामला उजागर होने के बाद भू -माफिया और सीसीएल के अधिकारी मामले को लीपापोती करने में लगे हैं।
Ramgarh Live के पास सूत्रों से जो कागजात मिले हैं उसमें सीसीएल में बड़े पैमाने पर भू – माफिया और सीसीएल के अधिकारीयों के सांठगांठ से चल रहे गड़बड़झाला का पर्दाफाश हुआ है। मामला सीसीएल के कुज्जू एरिया के आरा उत्खनन परियोजना से जुड़ा है। जिसमें बगैर जमीन की सत्यता की जाँच और अधिग्रहण किए सीसीएल ने कई लोगों को नौकरी और मुआवजा का भुगतान किया है।
सीसीएल ने बगैर जमीन का दखल – कब्ज़ा दे दिया नौकरी,रिटायरमेंट के पूर्व खुला मामला
15 फरवरी 22 को नरेश महतो ,आरा ,टोला – बगलता ,थाना – मांडू ,रामगढ ने महाप्रबंधक सीसीएल कुज्जू और मुख्य सतर्कता पदाधिकारी,दरभंगा हाउस,रांची को आवेदन देकर कहा की खुशीलाल महतो,पिता – स्व० मोहन महतो ,आरा ,टोला – बगलता ,थाना – मांडू ,रामगढ जो वर्तमान में सीसीएल के पुंडी उत्खनन परियोजना में E.P.H कैटगरी – D में कार्यरत हैं। उन्होंने फर्जी तरीके से जमीन के बदले नौकरी लिया है और रिटायर होने वाले हैं उसकी जाँच कर कार्रवाई करें। विजिलेंस विभाग द्वारा पत्र के आलोक में सीसीएल कुज्जू एरिया के महाप्रबंधक को जानकारी उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। इसके बाद कई परियोजनाओं में हड़कंप मच गया। भू – माफिया और सीसीएल के अधिकारी मामले की लीपापोती में लगे हैं।
वास्तविक रैयत की जगह फर्जी तरीके से दूसरे को दी गई नौकरी – नरेश महतो
सीसीएल के आरा उत्खनन परियोजना के आरा , टोला – बगलता निवासी नरेश महतो ने अपने आवेदन में यह आरोप लगाया है की मांडू अंचल अंतर्गत मौजा आरा के खाता नंबर 25 ,प्लॉट नंबर – 463 /464 /465 का खतियानी रैयत और पाटीदार हूँ। जिसका दखल – कब्ज़ा हमारे पास है। मुझे जानकारी मिली की इसी जमीन पर फर्जी तरीके से खुशीलाल महतो ने नौकरी ले लिया है। नरेश महतो ने आगे कहा की इस गड़बड़ी के बाबत कई बार सीसीएल के अधिकारीयों को अवगत कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इंसाफ नहीं मिलता देखकर सीएमडी सीसीएल सहित मुख्य सतर्कता अधिकारी ,दरभंगा हाउस रांची से न्याय की गुहार लगाईं है।
उन्होंने सीसीएल अधिकारीयों पर आरोप लगाते हुए कहा की आरा और सारूबेड़ा परियोजना में दर्जनों ऐसे मामले हैं जिसमें वास्तविक रैयत की जगह फर्जी व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं। दोनों परियोजना से प्रभावित वास्तविक रैयतों ने कई बार धरना – प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात रखने का काम किया है लेकिन सीसीएल के अधिकारी और भू – माफिया के गठजोड़ के कारण नतीजा सिफ़र रहा।
सीसीएल ने 1982 में पैकेज डील के तहत खुशीलाल महतो को दिया था नौकरी
सीसीएल ने पैकेज डील के तहत 1982 में खुशीलाल महतो,पिता – स्व० मोहन महतो ,आरा ,टोला – बगलता ,थाना – मांडू ,रामगढ को नौकरी दिया था,जो अभी वर्तमान में सीसीएल के पुंडी उत्खनन परियोजना में E.P.H कैटगरी – D में कार्यरत हैं। खुशीलाल महतो कुछ दिनों में हीं नौकरी से रिटायर कर जाएंगे। प्रश्न यह है की जिस जमीन के बदले पैकेज डील के तहत खुशीलाल महतो को नौकरी दी गई थी। क्या तत्कालीन अधिकारीयों ने भूमि के कागजात के सत्यता की जाँच करते हुए दखल – कब्ज़ा किया था। अगर नहीं तो क्यों , क्या इसमें फर्जीबाड़ा किया गया है।
आरोपी खुशीलाल महतो को मामला उजागर होने के बाद भी नौकरी से नहीं बैठाया गया
सीसीएल के कई परियोजनाओं में छोटी – मोटी शिकायत के बाद भी जबतक मामले का सत्यता का जाँच नहीं हो जाता आरोपी को चार्जशीट देकर जबाब तलब किया जाता है। लेकिन सीसीएल के कुज्जू प्रक्षेत्र से जुड़े इस मामले पर मिली जानकारी के अनुसार अभी तक आरोपी पर किसी तरह की विभागीय कार्रवाई नहीं की गई है।
स्थानीय विस्थापित नेताओं ने बताया की उक्त मामले की अगर सही से जाँच की गई तो दर्जनों ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें किसी और के जमीन पर कोई और नौकरी करते मिलेगा। कई तो अभी भी नौकरी कर रहे हैं और कई रिटायर हो गए हैं। सीसीएल बताए की वैसे लोगों को किस आधार और जमीन पर नौकरी दिया गया।
जमीन दखल – कब्ज़ा करने आये सीसीएल अधिकारीयों को रैयतों ने बैरंग लौटाया

आवेदक नरेश महतो द्वारा सीसीएल सीएमडी और मुख्य सतर्कता पदाधिकारी को दिए गए आवेदन पर परियोजना पदाधिकारी आरा उत्खनन परियोजना ने आरोपी सीसीएलकर्मी खुशीलाल महतो को पत्रांक संख्या – पीओ / आरा /207 के माध्यम से पैकेज डील के तहत जिस जमीन के बदले नौकरी दिया गया था ,उसे परियोजना को सुपुर्द करने को कहा। पत्र के आलोक में 10 अगस्त को सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुज्जू और आरा उत्खनन परियोजना के अधिकारीयों का एक दल खाता नंबर 25 ,प्लॉट नंबर – 463 /464 /465 पर दखल – कब्ज़ा करने पहुंचा। जमीन दखल – कब्ज़ा करने आये अधिकारीयों को ग्रामीणों के गुस्सा का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर सीसीएल का दल बैरंग बापस लौट गया।
विस्थापित रैयत ग्रामीणों ने कहा की यह भूमि जिसपर सीसीएल के अधिकारी दखल – कब्ज़ा करने आये हैं उसका वास्तविक रैयत कोई और है। भू – माफिया और सीसीएल के अधिकारीयों की मिलीभगत से कई फर्जी रैयत बनकर नौकरी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा की सीसीएल का विजिलेंस विभाग गहराई से जाँच कर फर्जी रैयत बनकर नौकरी कर रहे लोगों पर क़ानूनी कार्रवाई करते हुए नौकरी से बैठाये और वास्तविक रैयत को नौकरी और मुआवजा दे।
महाप्रबंधक कार्यालय को भेजेंगे रिपोर्ट – ओपी सिंह
इस पुरे मामले पर आरा उत्खनन परियोजना के परियोजना पदाधिकारी ओपी सिंह ने बताया की मुख्यालय से आये पत्र के आलोक में रिपोर्ट भेजेंगे। अभी तक रिपोर्ट नहीं बना है। उन्होंने कहा की वह अभी -अभी यहाँ पदस्थापित हुए हैं। मामले की जानकारी ले रहे हैं।
पार्ट – 1 … जारी

