खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- बरामद दोनों शवों की शिनाख्त,मंगेतर थे,दोनों की शादी होने वाली थी।
- दो कार में सवार पांच लोग नलकारी नदी पर बने पुल पर पानी के तेज बहाब में बह गए।
- पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मिलकर ढूंढ रहे हैं लापता लोगों को।
- बरामद दोनों शवों की शिनाख्त,मंगेतर थे,दोनों की शादी होने वाली थी।
- दो कार में सवार पांच लोग नलकारी नदी पर बने पुल पर पानी के तेज बहाब में बह गए।
- पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मिलकर ढूंढ रहे हैं लापता लोगों को।

@Ramgarh Live – पतरातू (रामगढ)। झारखंड के रामगढ जिला में पिछले 24 घंटे से तेज – मूसलाधार बारिश हो रही है। मूसलाधार बारिश से दामोदर और भैरवी नदी में पानी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। शुक्रवार की देर शाम पतरातू थाना क्षेत्र में पतरातू डैम समीप नलकारी नदी में आये पानी के तेज बहाब में दो कार बह गया जिसमें पांच लोग सवार थे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दो शव और एक ऑल्टो कार बरामद किया है। अभी भी तीन और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक रामगढ पीयूष पांडेय ने बताया की कुल पांच लोग दो वाहन में सवार होकर पतरातू रिसोर्ट क्षेत्र में घूमने आये थे। बीती रात पतरातू थाना क्षेत्र के नलकारी नदी में आये पानी के तेज बहाब से दो कार बह गया है। जिसमें सवार सभी लोग नदी में बह गए। सुबह से हीं पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से बारिश के बीच घंटों के प्रयास के बाद एक महिला व एक पुरूष के शव को पानी से बाहर निकाला। साथ हीं पानी में डूबे जेएच 01 एन – 5746 नंबर की अल्टो कार को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है। इनका नाम डा देवाशीष रॉबिंसन तिग्गा और डा स्मृति गाड़ी है। दोनों की शादी होने वाली थी। यह लोग दो कार से पतरातु डैम घूमने आए थे। कार में दोनों मंगेतर के अलावा मृतक देवाशीष तिग्गा का एक दोस्त सहित मृतक स्मृति गाडी का भाई के साथ एक अन्य व्यक्ति के होने की सुचना मिली है। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को सुचना दे दी गई है। तेज पानी के बहाब में बहे और तीन लोगों को ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

