खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस शामिल हुए।
- होली मिलन समारोह में क्रेजी डांस एकेडमी के संचालक कन्हैया कुमार सहित प्रतिभावान बच्चों एवं उनके अभिभावको ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर एकदूसरे को होली की बधाई दी।
- इस मौके पर मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की होली एक ऐसा त्योहार है जिसमे लोग आपस की गिला-शिकबा भूल कर भाईचारे के एक रंग में रंग जाते हैं।
क्रेजी डांस एकेडमी में होली मिलन समारोह का आयोजन,भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस हुए शामिल
@Ramgarh Live – रामगढ़ – जिला के सुभाष चौक स्थित क्रेजी डांस एकेडमी में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस शामिल हुए।
होली मिलन समारोह में क्रेजी डांस एकेडमी के संचालक कन्हैया कुमार सहित प्रतिभावान बच्चों एवं उनके अभिभावको ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर एकदूसरे को होली की बधाई दी।
इस मौके पर मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की होली एक ऐसा त्योहार है जिसमे लोग आपस की गिला-शिकबा भूल कर भाईचारे के एक रंग में रंग जाते हैं। यह सौहार्द एवं प्रेम का त्योहार है । इस अवसर पर डांस सीखने वाले बच्चों सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।

