खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- हमलोग वसुधैव कुटुंबकम को मानने वाले लोग है जहां सभी का सम्मान है।
- आगामी रामनवमी और सरहुल को भी क्षेत्र के लोग शांति से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाए।
- ओपी प्रभारी ने कहा कि रामनवमी और सरहुल में निकलने वाले जुलूस में डीजे और अश्लील गाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़) – रामनवमी एवं सरहुल पर्व को लेकर बुधवार की संध्या वेस्ट बोकारो ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अखिलेश चौबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस मौके पर ओपी प्रभारी श्री चौबे ने उपस्थित वेस्ट बोकारो डिवीजन के अधिकारी , राकोमस यूनियन के अधिकारी , शांति समिति सदस्य , पंचायत जनप्रतिनिधि वार्ड सदस्य, मुखिया,पंचायत समिति सदस्य,जिला परिषद सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग हमेशा से सभी पर्व/त्योहार एक साथ मिल जुलकर मनाते आ रहे हैं । हमलोग वसुधैव कुटुंबकम को मानने वाले लोग है जहां सभी का सम्मान है । आगामी रामनवमी और सरहुल को भी क्षेत्र के लोग शांति से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनाए । ओपी प्रभारी ने कहा कि रामनवमी और सरहुल में निकलने वाले जुलूस में डीजे और अश्लील गाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है । कहीं से भी इस तरह की सूचना मिलती है तो डीजे को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि सभी अखाड़ा अपने वोलेंटियर रखेंगे जो व्यवस्था बहाल करने में सहयोग करेंगे ।
शांति समिति की बैठक में मुखिया रणधीर सिंह , पूर्व मुखिया गिरधारी महतो , आजसू नेता मदन महतो , राकोमस के पूर्व अध्यक्ष मोहन महतो ने भी अपना सुझाव रखा । बैठक में पुoअoनि मुराद हसन , सअनि राजेश कुमार , सअनि शंकर कश्यप , मुंशी पुरषोत्तम कुमार , टिस्को से मुकेश कुमार , विकास कुमार , विद्या देवी पंचायत समिति सदस्य , मुखिया बिन्दु देवी , पूर्व राकोमस अध्यक्ष मोहन महतो , राकोमस सचिव पीके सिंह , मुखिया रंधीर सिंह , आजसू नेता मदन महतो , सीपीआई नेता बलभद्र दास सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।

