खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- होली क्रॉस विद्यालय 12 वीं सेक्शन ए के छात्र सौरभ कुमार, मुस्कान कुमारी और सौम्या भामरा ने ओपी प्रभारी से पुलिस से संबंधित कई जानकारी एकत्र किया।
- इस अवसर पर एसआई सुभाष कच्छप भी उपस्थित थे।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : होली क्रॉस विद्यालय घाटोटांड के 12 वीं कक्षा के तीन छात्रों ने बुधवार को पुलिस के कार्य, कर्तव्य और उनकी दिनचर्चा से संबंधित विषय पर दिए गए प्रोजेक्ट को लेकर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी बलवंत दुबे से मुलाकात कर जानकारी प्राप्त किया। होली क्रॉस विद्यालय 12 वीं सेक्शन ए के छात्र सौरभ कुमार, मुस्कान कुमारी और सौम्या भामरा ने ओपी प्रभारी से पुलिस से संबंधित कई जानकारी एकत्र किया। छात्रों ने बताया की विद्यालय से मिले प्रोजेक्ट के तहत आज ओपी प्रभारी से मिलने का समय मांगा, ओपी प्रभारी ने उन्हें अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस के कार्य, कर्तव्य सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जो उनके प्रोजेक्ट के लिए काफी महत्वपूर्ण और भविष्य में उनके काम आएंगे। इस अवसर पर एसआई सुभाष कच्छप भी उपस्थित थे।

