खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इसी कड़ी में शनिवार को मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत में दर्जनों लोगों ने जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता ग्रहण किया।
- शनिवार को ईचाकडीह पंचायत के विवाह भवन में जनता दल यूनाइटेड का बैठक रखा गया।
- बैठक के मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यन्त कुमार पटेल की मौजूदगी में पंचायत कमिटी का गठन किया गया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : राज्यसभा सांसद सह झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो के निर्देश पर मांडू विधानसभा क्षेत्र में जदयू चला गांव की ओर के तहत युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मांडू प्रखंड के इचाकडीह पंचायत में दर्जनों लोगों ने जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता ग्रहण किया। शनिवार को ईचाकडीह पंचायत के विवाह भवन में जनता दल यूनाइटेड का बैठक रखा गया। बैठक के मुख्य अतिथि मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यन्त कुमार पटेल की मौजूदगी में पंचायत कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसमिति से ईचाकडीह पंचायत का अध्यक्ष छोटू करमाली, उपाध्यक्ष हुलास रजवार, सचिव सूरज कुमार, सह सचिव विजय चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेन चौहान को चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव राजू महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष ज्योतिंद्र साहू, प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम महतो, शफीक अंसारी, रमाकांत पटेल, इचाकडीह मुखिया रमेश राम, बिनोद रजवार, पप्पू कुमार, सुरेश रजवार, उमेश चौहान, दिनेश बेदिया, राजेश रजवार, कृष्णा चौहान, राजू भुइयां, कांति देवी, सावित्री देवी, गिरजा देवी, संगीता देवी, बबिता देवी, राधा देवी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

