खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- मौके पर नेताओं ने स्व महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने अधिकारों के लिए पढ़ो और लड़ो के नारे का अनुसरण करने का सुझाव दिया।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो ( रामगढ ) : जनता दल युनाइटेड ने मांडू प्रखंड अन्तर्गत बसंतपुर पंचायत के मंडाटांड़ में शनिवार को झारखंड के जुझारू नेता रहे स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो का जयंती मनाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यन्त कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव राजू महतो, रामगढ़ जिला अध्यक्ष ज्योतिंद्र साहू, राधेश्याम महतो, महेंद्र महतो, किट्टू सिंह, बोधनाथ महतो, रूपलाल महतो, कौलेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, सरजू महतो, सुरेश सिंह, दुबे महतो, लगन महतो, पापु महतो, राजकुमार सिंह, पवन महतो, छोटेलाल प्रसाद महतो, बृजभूषण महतो, भोला महतो सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्व विनोद बिहारी महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर नेताओं ने स्व महतो के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने अधिकारों के लिए पढ़ो और लड़ो के नारे का अनुसरण करने का सुझाव दिया।

