खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- @Ramgarh Live - वेस्ट बोकारो - टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन में होने वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
- अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर सभी प्रत्याशी जनसंपर्क और पीट मीटिंग का सहारा ले रहे है।
- राकोमस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहन महतो और उनकी टीम भी श्रमिकों से मिल रहे हैं।
@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो – टाटा स्टील की वेस्ट बोकारो डिवीजन में होने वाले राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ का चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज हो गई है । अपनी जीत सुनिश्चित करने को लेकर सभी प्रत्याशी जनसंपर्क और पीट मीटिंग का सहारा ले रहे है। राकोमस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मोहन महतो और उनकी टीम भी श्रमिकों से मिल रहे हैं ।
मोहन महतो ने पीट मीटिंग के दौरान श्रमिक साथियों से वादा किया कि अगर इस बार हमारे टीम को आशीर्वाद मिला तो हर घर में एक दीप जलेगा । इसका मतलब हर परिवार को एक रोजगार का अवसर मिलेगा । साथ हीं उन्होंने यह भी कहा कि टाटा कंपनी में चल रहा आउटसोर्सिंग कार्यों को बंद किया जाएगा । हमारे टीम को आशीर्वाद मिलते हीं गेट से ताला खुल जाएगी और हमारे मजदूर साथी सम्मान के साथ अपना कार्य करेंगे।

