Skip to content
रांची 26°C सेंसेक्स: 80,240 ▲ +184
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / Responsive 📍 Header Leaderboard Ad
पूछताछ करें
Trending
• योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद • योधेश्वर सिंह भोगता की प्रथम पुण्यतिथि पर होगा प्रतिमा का अनावरण, जानिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन • भुरकुंडा अपहरण कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत सकुशल बरामद • पाण्डेय गिरोह के सरगना विकास तिवारी की बढ़ी निरुद्धादेश की अवधि, तीन माह का विस्तार • रामगढ़ में ग्रामीण एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, ममता देवी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित • लेडी मेहरबाई टाटा: जुबली डायमंड दांव पर लगाकर बचाई टाटा स्टील • गोला में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 250 पेटी शराब और 1800 लीटर स्प्रिट बरामद

राकोमयू वेस्ट बोकारो चुनाव: गुलाबी, हरे और पीले गमछों में दिखी प्रत्याशियों की ताकत, 33 नामांकन, चुनावी रंग चढ़ा सातवें आसमान पर

By Desk@ramgarhlive ✓ •
⏱️ 1 मिनट • 🔥 56 पाठक

खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)

Quick Read
  • प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का उत्साह देखने लायक था।
  • हरे, गुलाबी और पीले गमछों में सजे समर्थकों की भीड़, ढोल-नगाड़े की थाप और "नेता जिंदाबाद" के नारों से पूरा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और यूनियन कार्यालय गूंज उठा।
  • ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मजदूरों का यह चुनाव नहीं, बल्कि किसी बड़े राजनीतिक दल की रैली हो।
  • राकोमयू वेस्ट बोकारो शाखा चुनाव में 10 पदों के लिए 33 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
  • ढोल-नगाड़े, नारेबाजी और रंगबिरंगे गमछों के साथ तीनों गुटों ने किया शक्ति प्रदर्शन, 20 अप्रैल को होगा मतदान

@Ramgarh Live – वेस्ट बोकारो (रामगढ़): वेस्ट बोकारो में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (राकोमयू) शाखा चुनाव को लेकर शुक्रवार का दिन पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। हरे, गुलाबी और पीले गमछों में सजे समर्थकों की भीड़, ढोल-नगाड़े की थाप और “नेता जिंदाबाद” के नारों से पूरा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और यूनियन कार्यालय गूंज उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो मजदूरों का यह चुनाव नहीं, बल्कि किसी बड़े राजनीतिक दल की रैली हो।

आगामी 20 अप्रैल को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन था। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा निर्धारित समय के अनुसार अपराह्न 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य मुकाबले में उतरे महेश प्रसाद ग्रुप, मोहन महतो ग्रुप और थर्ड फ्रंट दीपनारायण मांझी ग्रुप के प्रत्याशी अपने-अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए राकोमयू कार्यालय पहुंचे।

गुलाबी गमछे में मोहन महतो ग्रुप की धमक:
नामांकन की शुरुआत मोहन महतो ग्रुप ने की। गुलाबी गमछे में लहराते समर्थकों की टोली के साथ यह ग्रुप ढोल-नगाड़े की थाप पर नाचते हुए कार्यालय पहुंचा। मोहन महतो के नेतृत्व में ग्रुप के सभी 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी, शिवनंदन चौहान, आशीष कुमार चक्रवर्ती, हरेंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह और तारकेश्वर साव को सौंपा। गुलाबी रंग के इस प्रदर्शन ने समर्थकों के मनोबल को नई ऊर्जा दी।

हरे गमछे के साथ महेश प्रसाद ग्रुप का दमदार आगमन:
RCMU Electionइसके तुरंत बाद महेश प्रसाद ग्रुप के प्रत्याशी हरे गमछे में हाउसिंग कालीबाड़ी से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस ग्रुप ने समर्थकों की विशाल उपस्थिति से अपने जनाधार का प्रदर्शन किया। कार्यालय परिसर में पहुंचने के बाद प्रत्याशियों ने एक के बाद एक नामांकन पत्र दाखिल किया। महेश प्रसाद के नेतृत्व में हुई यह एंट्री बेहद प्रभावशाली रही।

यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 336x280 / 300x250 / In-Feed 📍 In-Article Content Ad
पूछताछ करें

Enjoying our independent journalism? Consider supporting our newsroom by whitelisting our site or subscribing to our free newsletter.

पीले गमछे में थर्ड फ्रंट ने दिखाया दम:
तीसरे मोर्चे के रूप में मैदान में उतरे दीपनारायण मांझी और सहदेव किस्कू के नेतृत्व वाला थर्ड फ्रंट भी पीछे नहीं रहा। पीले गमछों से सजे इस गुट के समर्थक और प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया पूरी की। हालाँकि इस ग्रुप की एंट्री अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण और सादगी भरी रही, लेकिन उनकी तैयारी में कोई कमी नहीं दिखी।

निर्दलीयों की भी रही उपस्थिति:

नामांकन पत्र जमा करते निर्दलीय सचिव प्रत्याशी संजय सिंह

मुख्य तीन गुटों के अलावा कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी चुनावी समर में उतरने का निर्णय लिया है। सचिव पद पर संजय कुमार सिंह (चुनाव चिन्ह – झंडा) और राजेन्द्र प्रसाद (चुनाव चिन्ह – मोर) ने नामांकन दाखिल किया, वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए रामाश्रय सिंह यादव (चुनाव चिन्ह – कलम) ने पर्चा भरा।

कुल 33 नामांकन, चुनाव में कड़ा मुकाबला तय:


इस चुनाव में कुल 10 पदों के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। नाम वापसी की समय सीमा तक किसी ने भी नाम नहीं वापस लिया, जिससे साफ है कि सभी उम्मीदवारों ने जीत की पूरी तैयारी कर रखी है। चुनावी मैदान में अब मुकाबला बेहद रोचक हो गया है।

प्रत्याशी विवरण:

महेश प्रसाद ग्रुप (चुनाव चिन्ह – उगता सूरज):

RCMU
नामांकन पत्र जमा करते महेश प्रसाद और टीम
  • अध्यक्ष: महेश प्रसाद
  • सचिव: धर्मेंद्र कुमार सिंह
  • कोषाध्यक्ष: राजकिशोर गंझू
  • उपाध्यक्ष: बबन सिंह, हीरालाल राम, नवीन कुमार सोनी, विजय किस्कू
  • सह-सचिव: मो. हाकिम, मुन्ना विश्वकर्मा, सुबोध कुमार मिश्रा

मोहन महतो ग्रुप (चुनाव चिन्ह – मशाल):

RCMU
नामांकन पत्र जमा करते मोहन महतो और टीम
  • अध्यक्ष: मोहन महतो
  • सचिव: योगेन्द्र कुमार सिंह
  • कोषाध्यक्ष: दीपक कुमार गंझू
  • उपाध्यक्ष: राहुल कुमार, सपन कुमार सेन, सहदेव किस्कू, सोनू आनंद
  • सह-सचिव: इरशाद आलम, रामदयाल यादव, विशाल राणा

दीपनारायण मांझी ग्रुप (चुनाव चिन्ह – वाष्प रेल इंजन):

RCMU
नामांकन पत्र जमा करते दीपनारायण मांझी और टीम
  • अध्यक्ष: दीपनारायण मांझी
  • सचिव: सुरेंद्र विश्वकर्मा
  • कोषाध्यक्ष: इसरत जहां
  • उपाध्यक्ष: ललित कुमार, नागेश्वर महतो, सुधीर बानरा, उमेश प्रसाद यादव
  • सह-सचिव: खीरु राम, नंदकिशोर प्रसाद, पंकज झा

निर्दलीय प्रत्याशी :

  • सचिव : संजय कुमार सिंह (चुनाव चिन्ह – झंडा)
  • सचिव : राजेन्द्र प्रसाद (चुनाव चिन्ह – मोर)
  • कोषाध्यक्ष : रामाश्रय सिंह यादव (चुनाव चिन्ह – कलम)

अब चुनाव प्रचार की बारी :

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। विभिन्न ग्रुपों के रणनीतिकार मतदाताओं को लुभाने के लिए सभाएं, जनसंपर्क और नुक्कड़ मीटिंग्स की तैयारी में जुट गए हैं।

राकोमयू वेस्ट बोकारो चुनाव अब निर्णायक मोड़ पर है। प्रत्याशियों का जोश, समर्थकों की भीड़ और रंगबिरंगे गमछों की झलक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल यूनियन का चुनाव नहीं, बल्कि मजदूरों की प्रतिष्ठा और नेतृत्व की लड़ाई बन चुका है। अब देखना यह है कि 20 अप्रैल को मजदूर वर्ग किसके पक्ष में मतदान करता है और कौन बनता है उनके अधिकारों का अगला प्रतिनिधि।

हमारे आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव वीडियो और लाइव अपडेट्स सीधे अपने फोन पर पाएं।
यहाँ अपना विज्ञापन लगाएं Your Ad Here
📏 728x90 / 336x280 📍 After Article Ad
पूछताछ करें

कैसी लगी आपको यह खबर? अपनी प्रतिक्रिया दें:

Leave a Reply

QUICK LINKS
CALCULATOR