खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights)
Quick Read- इस बाबत सुरेन्द्र कुमार कुंटिया ने हिन्दुस्तान को बताया कि बीती रात गुप्ता सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक अवैध कोयला लाद कर भागने के क्रम में वहीं कीचड़ में फंस गया है।
- जिसके बाद रात में कुंटिया सदल-बल उक्त स्थल पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।
- बुधवार को भी उक्त ट्रक को खिंचकर लाने का प्रयास किया गया लेकिन सीसीएल और टाटा से वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाई।
- केदला 14 नंबर से अवैध कोयला लादकर भाग रहा ट्रक फंसा कीचड़ में, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

@Ramgarh Live- वेस्ट बोकारो (रामगढ़) वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के केदला 14 नंबर में बीती रात वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सुरेन्द्र कुमार कुंटिया ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 25 टन अवैध कोयला लदा एक 14 चक्का ट्रक को बरामद कर कब्जे में लिया। इस बाबत सुरेन्द्र कुमार कुंटिया ने हिन्दुस्तान को बताया कि बीती रात गुप्ता सूचना मिली कि एक 14 चक्का ट्रक अवैध कोयला लाद कर भागने के क्रम में वहीं कीचड़ में फंस गया है। जिसके बाद रात में कुंटिया सदल-बल उक्त स्थल पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

रात होने की वजह से उसे वहां से नहीं ले आया जा सका। बुधवार को भी उक्त ट्रक को खिंचकर लाने का प्रयास किया गया लेकिन सीसीएल और टाटा से वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाई। गुरुवार को जब्त अवैध कोयला लदा ट्रक को थाना लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक को थाना लाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। जिसमें चार लोगों को नामजद बनाया गया है, जिसमें दो स्थानीय कोयला तस्कर सहित दो अन्य शामिल है। इतनी सख्ती के बावजूद कोयला तस्कर पुलिस प्रशासन के आंख में धूल झोंककर कोयला तस्करी को अंजाम देने में जुटे है। जो पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती है।
—-एसपी रामगढ़ ने किया औचक निरीक्षण—
एसपी रामगढ़ प्रभात कुमार बुधवार को वेस्ट बोकारो ओपी का औचक निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये। एसपी थाने में बैठकर लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिये। वहीं उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से क्षेत्र से अवैध कोयला तस्करी पर विशेष नजर रखने और अपराध पर नियंत्रण रखने के दिशा निर्देश दिये।

